Achira News Logo
Achira News

टेस्ला ने विनिमय प्रोत्साहन और किफायती ई. एम. आई. विकल्पों के साथ भारत में बिक्री बढ़ाने के लिए नई योजनाओं का अनावरण किया

TV9 Hindi
टेस्ला ने विनिमय प्रोत्साहन और किफायती ई. एम. आई. विकल्पों के साथ भारत में बिक्री बढ़ाने के लिए नई योजनाओं का अनावरण किया
Full News
Share:

इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला ने मंगलवार को कहा कि इंडिया में कमजोर बिक्री को बढ़ाने के लिए उसने कई नई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें EMI स्कीम भी शामिल है. पेट्रोल और डीजल कारों से इलेक्ट्रिक कार पर शिफ्ट होने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ₹3 लाख तक का एक्सचेंज इंसेंटिव दे रही है. इसके अलावा, अब ग्राहक Tesla Model Y को सिर्फ ₹49,000 की EMI पर खरीद सकते हैं. इसके लिए डाउन पेमेंट केवल ₹6 लाख रखा गया है. इससे टेस्ला प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार को खरीदना आसान हो सकता है. टेस्ला ने पिछले साल सितंबर में Model Y की डिलीवरी शुरू की थी. कंपनी के बयान के अनुसार, Tesla Model Y पर शिफ्ट करने से ग्राहकों को कम फ्यूल खर्च और मेंटेनेंस खर्च की वजह से हर महीने ₹20,000 तक की बचत हो सकती है. इससे EV की लंबी अवधि में कम लागत और कम कुल ओनरशिप खर्च का फायदा मिलता है. कंपनी ने यह भी कहा कि मिड-सेगमेंट SUV और सेडान कार के मालिक अब ₹29,000 महीने से शुरू होने वाली ओनरशिप लागत के साथ टेस्ला कार खरीद सकते हैं. FADA के EV बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, टेस्ला ने पिछले साल कुल 225 यूनिट्स की बिक्री की है. पिछले साल इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की रिटेल बिक्री बढ़कर 1,76,817 यूनिट्स हो गई, जो 2024 कैलेंडर ईयर में 99,875 यूनिट्स के मुकाबले 77 प्रतिशत ज्यादा है. फिलहाल टेस्ला भारत में बिक्री बढ़ाने पर ध्यान दे रही है. भारत में Tesla Model Y दो वेरिएंट्स में आती है. रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट की रेंज 500 किलोमीटर है और इसकी कीमत ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम) है. वहीं, लॉन्ग-रेंज रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट 661 किलोमीटर की रेंज देता है और इसकी कीमत ₹67.89 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. स्विच एंड सेव प्रोग्राम लॉन्च करके Tesla भारत के उभरते EV बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है और इलेक्ट्रिक वाहनों को पारंपरिक पेट्रोल-डीजल (ICE) कारों के मुकाबले किफायती विकल्प के रूप में पेश करने का लक्ष्य रखती है. ये भी पढ़ें- इन 2 कारों की जोड़ी ने मचाई तबाही, 42 हजार से ज्यादा ग्राहक समेट ले गईं गाड़ियां

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

टेस्ला ने विनिमय प्रोत्साहन और किफायती ई. एम. आई. विकल्पों के साथ भारत में बिक्री बढ़ाने के लिए नई योजनाओं का अनावरण किया | Achira News