नई टिहरी। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षिक भ्रमण के लिए हैदराबाद के टूर पर रवाना किया गया है। सीडीओ वरुणा अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने छात्रों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छह शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में 70 छात्र-छात्राओं को भ्रमण पर भेजा गया है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंछात्र-छात्राओं को प्रसिद्ध संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए मंगलवार को टिहरी जिले के विभिन्न स्कूलों में कक्षा नौ और 11वीं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षिक और सामाजिक विकास के लिए सात दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर हैदराबाद भेजा गया है। इस दौरान मौके पर पहुंची डीएम नितिका खंडेलवाल ने भी छात्रों से बातचीत की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, सभासद विजय कठैत, डीईओ माध्यमिक वीपी सिंह और सुरेंद्र सिंह नकोटी आदि मौजूद थे। संवादविज्ञापनविज्ञापन
टिहरी जिले के छात्रों ने हैदराबाद की शैक्षिक यात्रा शुरू की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.