उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हापुड़ पुलिस ने मुठभेड़ में एक 50 हजार के इनामी बदमाश को देर कर दिया है। हाल ही में हुई एक व्यापारी के यहां डकैती की घटना में आरोपी बदमाश वांछित चल रहा था जिससे देर रात पुलिस का आमना सामना हो गया ओर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए एक पुलिस कर्मी को घायल कर दिया जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में हापुड़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इस बदमाश को ढेर कर दिया है । जानकारी के अनुसार, रात्रि करीब 12:30 बजे थाना हापुड़ नगर की पुलिस टीम बुलंदशहर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने मोटरसाइकिल घुमाकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया और वायरलेस पर मैसेज फ्लैश किया। संदेश मिलते ही थाना हापुड़ देहात की पुलिस टीम भी सक्रिय हो गई और बदमाश को गांव गोंदी की तरफ से घेर लिया। खुद को दोनों ओर से पुलिस से घिरा देख बदमाश ने गोदी के जंगलों में एक ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी अपनी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी नगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए हेड कांस्टेबल मनोज कुमार का भी फिलहाल सीएचसी नगर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मृतक बदमाश की पहचान श्याम, पुत्र वीरेंद्र, निवासी सूरजपुर, थाना पटवाई, जनपद रामपुर , के रूप में हुई है। हापुड़ SP ने बताया कि यह बदमाश बीते 1 जून 2026 को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारीनगर में एक व्यापारी के परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर बेरहमी से की गई डकैती व लूटपाट की घटना में वांछित था। इस संबंध में थाना हापुड़ देहात पर BNS की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था और उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त, मृतक अपराधी के खिलाफ जनपद मुरादाबाद में भी डकैती और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन मामलों के कई अभियोग पहले से दर्ज थे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ेंः
डकैती के प्रयास के बाद हापुड़ पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर मारा गया
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.