मोबाइल, टैबलेट और अन्य डिजिटल उपकरणों का बढ़ता इस्तेमाल बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। पढ़ाई, मनोरंजन और इंटरनेट मीडिया के नाम पर बढ़ता स्क्रीन टाइम अब कई बच्चों व किशोर के व्यवहार और दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। दून अस्पताल, जिला चिकित्सालय और निजी अस्पतालों में स्क्रीन एडिक्शन, चिड़चिड़ापन, नींद में परेशानी, एकाग्रता की कमी, अवसाद और सामाजिक दूरी जैसी शिकायतों के साथ पहुंचने वाले बच्चों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। पहले जहां हर दिन 10 बच्चे आते थे लेकिन अब संख्या 15 तक पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों का स्क्रीन छोड़ना बेहतर है। दो से पांव वर्ष एक घंटा सीमित, छह से ऊपर के बच्चों का स्क्रीन उपयोग हो लेकिन नींद पढ़ाई, खेलकूद आदि प्रभावित न हो। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के मनोरोग विभागाध्यक्ष डा. जया नवानी के अनुसार, बच्चों में बढ़ता स्क्रीन टाइम उनकी नींद, व्यवहार और भावनात्मक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। लंबे समय तक मोबाइल इस्तेमाल करने वाले बच्चों में चिड़चिड़ापन, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और सामाजिक गतिविधियों से दूरी जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम तय करना और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। जिला चिकित्सालय की मनोचिकित्सक डा. निशा सिंगला का कहना है कि स्क्रीन एडिक्शन के मामलों में केवल मोबाइल छुड़ाना समाधान नहीं है। इसके लिए बच्चे के व्यवहार को समझना, उसकी दिनचर्या में बदलाव लाना और अभिभावकों की भूमिका बढ़ाना जरूरी है। कई बार बच्चे अकेलेपन, तनाव अथवा भावनात्मक जरूरतों के कारण भी स्क्रीन की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के मनाेरोग विभागाध्यक्ष प्रो. डा. शोभित गर्ग बताते हैं कि आज के समय में मोबाइल बच्चों के जीवन का हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसकी आदत को नियंत्रित करना जरूरी है। अभिभावकों को बच्चों के साथ संवाद बढ़ाना चाहिए और उन्हें खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक मेलजोल के लिए प्रेरित करना चाहिए। स्क्रीन से पूरी तरह दूर करना व्यावहारिक समाधान नहीं है, बल्कि जरूरी है कि डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल के लिए समय सीमा तय की जाए। उत्तराखंड में आशारोड़ी-झाझरा बाईपास से बदलेगी देहरादून की रफ्तार, 2027 तक होगा तैयार
डिजिटल उपकरण का अत्यधिक उपयोग बच्चों और किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से जुड़ा हुआ है
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.