डिजिटल पेमेंट्स कंपनी मोबिक्विक के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। मोबिक्विक के शेयर मंगलवार को BSE में 20 पर्सेंट उछलकर 238.20 रुपये पर बंद हुए हैं। मोबिक्विक घाटे से मुनाफे में आ गई है, इस टर्नराउन्ड की वजह से कंपनी के शेयरों में तेज उछाल आया है। मोबिक्विक को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पेमेंट प्रोसेसिंग चार्जेज में कटौती, लेडिंग ऑपरेशनल बिजनेस और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन की वजह से कंपनी को मुनाफा हुआ है। मोबिक्विक की पैरेंट कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड है। 55 करोड़ रुपये का हुआ था घाटाडिजिटल पेमेंट्स कंपनी मोबिक्विक (Mobikwik) को पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 55.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मोबिक्विक का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.4 पर्सेंट बढ़कर 289 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 269.4 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2025 तिमाही में मोबिक्विक का इबिट्डा 6.8 करोड़ रुपये रहा है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का इबिट्डा लॉस 47.6 करोड़ रुपये था। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में मोबिक्विक का इबिट्डा मार्जिन 2.4 पर्सेंट रहा। ऑल टाइम हाई पर पहुंची पेमेंट्स ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यूमोबिक्विक (Mobikwik) ने बताया है कि उसकी पेमेंट्स ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) अपने ऑल-टाइम हाई 48,100 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। साथ ही, प्लेटफॉर्म पर UPI ट्रांजैक्शन सालाना आधार पर 3.2 गुना उछल गया है। एक साल में 41% से ज्यादा टूट गए हैं मोबिक्विक के शेयरडिजिटल पेमेंट्स कंपनी मोबिक्विक के शेयर पिछले एक साल में 41 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। मोबिक्विक के शेयर 3 फरवरी 2025 को 406.75 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 3 फरवरी 2026 को BSE में 238.20 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 418.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 190.95 रुपये है। मोबिक्विक का आईपीओ दांव लगाने के लिए 11 दिसंबर 2024 को खुला था और यह 13 दिसंबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 279 रुपये था।
डिजिटल भुगतान कंपनी के लाभ के बाद मोबिक्विक के शेयरों में 20 प्रतिशत की वृद्धि
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.