भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वक्त वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच हो चुका है, जिसे टीम इंडिया ने जीतकर अपनी बढ़त बना ली है। इस बीच दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले न्यूजीलैंड टीम को करारा झटका लगा है। उनका स्टार खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर हो गया है। जबकि पहले ये एक ही मैच से बाहर हुए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे अब भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। दरअसल वे एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हुए थे। पहले वे केवल पहले ही मैच से बाहर हुए थे, उम्मीद की जा रही थी कि वे दूसरे मैच से वापसी कर जाएंगे, लेकिन अब पता चला है कि उनकी चोट अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है, इसलिए अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर निक केली को टीम में शामिल किया गया है। पहले केली को आखिरी दो मैचों के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन अब वे दूसरे मैच से ही टीम से जुड़ जाएंगे। केली अभी तक न्यूजीलैंड ए का हिस्सा थे, जो भारत ए के खिलाफ तीन अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। अब वे वहां से छूटकर मुख्य टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इस बीच टीम के लिए राहत की भी बात सामने आई है। डेवोन कॉन्वे से प्रैक्टिस के दौरान टकराने वाले मैट हेनरी अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। यानी वे दूसरे मैच में वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। सीरीज का पहला मैच उन्होंने भी मिस किया था, लेकिन अब खेल सकते हैं। इससे पहले भी न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में पांच मैचों की इस लंबी सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम संघर्ष कर रही है। भारत बनाम न्यूजीलैंड पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया 5 विकेट से अपने नाम कर चुकी है। अब दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि दूसरा मैच जीतकर सीरीज में और भी बढ़त बनाई जाए, वहीं न्यूजीलैंड की टीम वापसी करना चाहेगी, ताकि टी20 सीरीज की तरह ये भी हाथ से ना निकल जाए। यह भी पढ़ें ECB ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को एक महीने के लिए किया था सस्पेंड, कोकिन टेस्ट में फेल होने की हुई थी पुष्टि रणजी ट्रॉफी में हुआ बड़ा उलटफेर, त्रिपुरा ने पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र को हराया, दर्ज की सीजन की पहली जीत Latest Cricket News
डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर; निक केली को प्रतिस्थापन नामित किया गया
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.