Achira News Logo
Achira News

तकनीकी शिक्षा व्यापार में महिलाओं का कम प्रतिनिधित्वः एक निरंतर चुनौती

Amar Ujala
तकनीकी शिक्षा व्यापार में महिलाओं का कम प्रतिनिधित्वः एक निरंतर चुनौती
Full News
Share:

हमीरपुर। महिलाएं आज शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, विज्ञान और खेल सहित लगभग हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। मगर तकनीकी शिक्षा के कुछ ट्रेड अब भी ऐसे हैं, जहां महिलाओं की भागीदारी बेहद कम है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में भी एक ऐसा ट्रेड है, जिसमें महिला प्रशिक्षु अपनी रुचि नहीं दिखा रही हैं। मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में पिछले चार वर्षों के दौरान केवल एक महिला प्रशिक्षु ने दाखिला लिया था। यह दाखिला भी करीब चार वर्ष पहले हुआ था। इसके बाद 2021-23 सत्र के बाद से अब तक किसी भी महिला प्रशिक्षु ने इस ट्रेड में प्रवेश नहीं लिया है।विज्ञापनविज्ञापननियमों के अनुसार यह ट्रेड महिला और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से खुला है। वाहन मरम्मत और मैकेनिक से जुड़े इस कार्य में अभी भी पुरुषों का वर्चस्व है। मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में केवल मरम्मत कार्य के रूप में ही भविष्य नहीं बनाया जा सकता है, बल्कि इसमें अन्य भी रोजगार के संसाधन उपलब्ध हैं।महिलाओं में इस ओर न आना जागरूकता की कमी भी हो सकती है, क्योंकि महिलाएं केवल ब्यूटी पार्लर, सिलाई कढ़ाई और अन्य ट्रेड की ओर आकर्षित हो रही हैं। महिलाओं को इस ट्रेड के प्रति जागरूक करना अनिवार्य है।कोट :सुजानपुर आईटीआई में 2021-23 के बैच में केवल एक महिला प्रशिक्षु ने ही मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में दाखिला लिया था। उसके बाद किसी ने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई है। महिलाओं को सभी ट्रेड के बारे में जागरूक किया जाएगा।-आतीश वर्मा, प्रधानाचार्य, आईटीआई, सुजानपुर

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

तकनीकी शिक्षा व्यापार में महिलाओं का कम प्रतिनिधित्वः एक निरंतर चुनौती | Achira News