Achira News Logo
Achira News

तेज बहस के बाद वैभव सूर्यवंशी को मैच बैन का सामना करना पड़ सकता है

Aaj Tak
तेज बहस के बाद वैभव सूर्यवंशी को मैच बैन का सामना करना पड़ सकता है
Full News
Share:

इंड‍िया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी व‍िवादों में भी आ गए हैं. अब इसी हाल‍िया व‍िवाद पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी राय रखते हुए वैभव को अहम सलाह दी है. दरअसल, इंड‍िया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले में इंड‍िया ए को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था. मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया. इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलामबागे के बीच तीखी बहस हो गई. 🚨 BIG TROUBLE FOR VAIBHAV & TILAK 😭 Vaibhav Sooryavanshi and Tilak Varma could face a 1-2 match ban after their heated argument with the umpires 😳 - Suryavanshi's physical altercation with Sri Lanka A players after the match might cost him dearly 😥 pic.twitter.com/Fc5zLXYL91 रिपोर्ट्स के मुताबिक, हलामबागे ने वैभव को उकसाने की कोशिश की थी. इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई. मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों और अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा. इस घटना के बाद वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज को इस घटना से सीख लेनी चाहिए क्योंकि अब वह तेजी से पहचान बना रहे हैं और विरोधी खिलाड़ी उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश करेंगे. जाफर ने कहा कि वैभव के पास अब नाम और पहचान है, इसलिए आगे भी कई खिलाड़ी उन्हें उकसाने का प्रयास करेंगे. हालांकि किसी भी परिस्थिति में जवाबी प्रतिक्रिया देना या शारीरिक रूप से भिड़ना स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने यह भी माना कि जरूरी नहीं कि गलती पूरी तरह वैभव की ही रही हो, लेकिन फिर भी उन्हें अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा. पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि वैभव को समझना होगा कि वह अब कई यंग खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं. ऐसे में मैदान पर उनका आचरण भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उनका प्रदर्शन. जाफर का मानना है कि यह घटना उनके लिए सीख साबित होगी और भविष्य में वह इससे बेहतर तरीके से परिस्थितियों को संभालेंगे. उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का उदाहरण भी दिया. जाफर ने कहा कि सचिन ने भी बहुत कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था, लेकिन उन्हें शायद ही कभी इस तरह के विवादों में देखा गया. उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव के माता-पिता, कोच और करीबी लोग भी उनसे इस विषय पर बात करेंगे. जाफर ने आगे कहा कि क्रिकेट में हल्की-फुल्की नोकझोंक और ऑन-फील्ड ड्रामा गेम का पार्ट है. इससे खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती की भी परीक्षा होती है. लेकिन यह सब एक सीमा के भीतर रहना चाहिए और किसी भी खिलाड़ी को व्यक्तिगत टिप्पणी या शारीरिक टकराव तक नहीं पहुंचना चाहिए. ट्राई-सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने अच्छी शुरुआत जरूर की है, लेकिन अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. चार मैचों में उन्होंने 29.25 के एवरेज और 153.94 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि वैभव आगामी मुकाबलों में अपने बल्ले से ज्यादा सुर्खियां बटोरें. खासकर आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे से पहले वो श्रीलंका में 21 तारीख को ट्राई सीरीज के मुकाबले में बल्ले से कोई बड़ा धमाका करें.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.