Achira News Logo
Achira News

ताड़ासन योगः पीठ दर्द के लिए एक सरल समाधान

India TV
ताड़ासन योगः पीठ दर्द के लिए एक सरल समाधान
Full News
Share:

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और डेस्क जॉब के कारण शरीर का पोस्चर बिगड़ना और पीठ में दर्द होना एक आम समस्या बन चुका है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि योग की मदद से आप इसे आसानी से ठीक कर सकते हैं। योग सिर्फ शरीर को फिट रखने का तरीका नहीं है, बल्कि दिमाग को शांत करने का भी बेहतरीन तरीका है। ऐसे में ताड़ासन योग सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना सिर्फ 10 मिनट ताड़ासन करने से क्या क्या फायदे होते हैं। लगातार कंप्यूटर या फोन का इस्तेमाल करने से हमारी रीढ़ की हड्डी झुकने लगती है। ताड़ासन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी सीधी होती है, कंधे पीछे की ओर खिंचते हैं और पूरे शरीर का अलाइनमेंट सुधरता है। जब आप ताड़ासन में अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचते हैं और पंजों पर खड़े होते हैं, तो यह आपके पूरे शरीर जैसे पीठ, पेट, जांघों और पैरों की मांसपेशियों को एक बेहतरीन स्ट्रेच देता है। इससे मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है और शरीर लचीला बनता है। यह आसन बच्चों और किशोरों दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। नियमित रूप से ताड़ासन करने से रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है और ग्रोथ हार्मोन्स सक्रिय होते हैं, जिससे लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। इस आसन को करते समय जब पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव आता है, तो पेट के अंदरूनी अंगों की मसाज होती है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलता है। ताड़ासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखें। फिर गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और उंगलियों को आपस में फंसा लें। अब हथेलियों को आसमान की तरफ पलटें। इसके बाद धीरे-धीरे अपने पैरों की एड़ियों को ऊपर उठाएं और पूरे शरीर का वजन पंजों पर ले आएं। इस स्थिति में 20 से 30 सेकंड रुकें, फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं। इस प्रक्रिया को 10 मिनट में 8 से 10 बार दोहराएं। जल्द फर्क दिखेगा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.