Achira News Logo
Achira News

तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक की हार से राजनीतिक उथल-पुथल

Navbharat Times
तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक की हार से राजनीतिक उथल-पुथल
Full News
Share:

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम की करारी हारने ने देश में सियासी हलचल को कई गुना बढ़ा दिया है। इस बीच महाराष्ट्र से पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने 'इंडिया अलायंस' पर नाराजगी जताई है।पूर्व सांसद ने INDI अलायंस पर बोला हमलामहाराष्ट्र से पूर्वराज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदीने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर INDI गठबंधन पर निशाना साधा है। सांसद ने एक्स पोस्ट में लिखा कि TMC और DMK की नाकामी पर 'इंडिया अलायंस' के अंदर से ही जिस तरह की खुशी जाहिर की जा रही है, उसे देखना शर्मनाक है।पूर्व सांसद ने पिछली घटनाओं का किया जिक्रशिवसेना यूबीटी से पूर्व राज्यसभा सांसद ने आगे लिखा कि ऐसी ही शेखी तब भी देखने को मिली थी, जबअरविंद केजरीवालऔरतेजस्वी यादव(जो 'इंडिया अलायंस' का ही हिस्सा हैं) चुनाव हारे थे, और AAP में हाल ही में हुई फूट के दौरान भी।सांसद ने INDI गठबंधन को दी सलाहपूर्व महिला सांसद ने आगे कहा कि और अब, आने वाले UP चुनावों के लिए उन्होंनेअखिलेश यादवको अपना निशाना बनाया हुआ है। वोटर ठीक इसी तरह की फूट को नकारते हैं, और BJP इसी का फायदा उठाती है। उन्होंने आगे लिखा कि 2024 में विपक्ष की अगुवाई किसी एक पार्टी ने नहीं की थी, बल्कि यह सभी पार्टियों का एक साझा और मिलकर किया गया प्रयास था। इसलिए, कृपया पीछे हटें और उस भावना को याद रखें, जिसके चलते'इंडिया अलायंस'का गठन किया गया था।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक की हार से राजनीतिक उथल-पुथल | Achira News