Achira News Logo
Achira News

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद वोट चोरी का आरोप लगाया

TV9 Hindi
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद वोट चोरी का आरोप लगाया
Full News
Share:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की पराजय के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने वोट चोरी का आरोप लगाया और साफ कहा कि हम हारे नहीं है, बल्कि हमें लूटकर हराया गया है.अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ममता जी ने साफ कहा है कि जिस तरह से चुनाव में लूट हुई, हम हारे नहीं बल्कि हमें लूटकर हारा गया. अभिषेक बनर्जीने कहा कि मैं फिर कहता हूं कि शायद EVM से डाले गए वोट हैक नहीं हो सकते, लेकिन EVM को बदला जा सकता है. हमें कई जगहों से फीडबैक मिला है और काउंटिंग के दिन रिटर्निंग ऑफिसर के साथ भी शेयर किया गया था. उन्होंने कहा कि EVM के सीरियल नंबर 17C से मैच नहीं कर रहे थे. कल्याणी, मेमारी से 10 ऐसी EVM आईं. ऐसे 100 काउंटिंग सेंटर हैं, 100 ऐसी असेंबली सीटें हैं, जहां दोपहर 2 बजे के बाद सभी काउंटिंग एजेंट हटा दिए गए थे. यह CCTV में रिकॉर्ड है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि दोपहर 2 बजे तक 80-90% काउंटिंग पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन टाइम स्टैम्प देखिए, कल दोपहर 2-2.30 बजे तक सिर्फ 3-4 राउंड की काउंटिंग हुई थी. ऐसा माहौल बनाया गया जैसे बीजेपी पहले ही जीत चुकी हो. राज्य से कोई नहीं था. काउंटिंग ऑब्जर्वर और माइक्रो ऑब्जर्वर केंद्र के आदमी थे. चुनाव आयोग ने रिटर्निंग ऑफिसर तैनात किया था. पैरामिलिट्री फोर्स पहरा दे रही है…तो, लूट हुई…” बता दें कि ममता बनर्जी ने पहले ही वोट चोरी का आरोप लगाया है और सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. दूसरी ओर, टीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. ऐसे मुकाबले से नहीं जो कभी निष्पक्ष नहीं था, कभी स्वतंत्र नहीं था, और कभी होना ही नहीं था. उन्होंने कहा कि यह दिल्ली में रची गई एक साजिश थी जिसे एक मिलीभगत वाले चुनाव आयोग ने अंजाम दिया, अपने आकाओं के लिए पहले से तय नतीजा बनाने के लिए पहले दिन से ही धांधली की गई. Smt.@MamataOfficialhas made it clear that she will not resign. Not from a contest that was never fair, never free, and never meant to be. This was a conspiracy scripted in Delhi and executed by a complicit Election Commission, rigged from the very first day to manufacture apic.twitter.com/N8wLBHdBNX — All India Trinamool Congress (@AITCofficial)May 5, 2026 उन्होंने कहा कि हर संस्था को लामबंद किया गया, हर नियम को तोड़ा गया, हर सुरक्षा को खत्म किया गया, और फिर भी, हमने हर कदम पर, हर मोर्चे पर, बिना डरे उनसे लड़ाई लड़ी और अगर इस लड़ाई में कोई नैतिक रूप से जीतने वाला है, तो वह हम हैं. उन्होंने कहा कि दीदी ने वादा किया है कि वह उन सड़कों पर वापस आएंगी, जहां वह राजनीतिक रूप से पैदा हुईं, जहां उन्होंने लोगों का प्यार और भरोसा कमाया, अपनी मां, माटी, मानुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होंगी. उन्हें चुप नहीं कराया है. उन्हें सिर्फ लड़ने की और वजह दी है. ये भी पढ़ें-सुबह 6 बजे राहुल गांधी के घर गयाअभिषेक बनर्जी ने बताया आखिर क्यों नहीं हो पाया कांग्रेस-TMC का गठबंधन टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद वोट चोरी का आरोप लगाया | Achira News