Achira News Logo
Achira News

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी

Dainik Jagran
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी
Full News
Share:

धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दर्ज मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनके मामले पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है। हाई कोर्ट ने जांच जारी रखने की अनुमति देते हुए महुआ को संसद सत्र समाप्त होने के बाद 14 अगस्त को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने अपने आदेश में कहा था कि पुलिस कानून के अनुसार जांच जारी रख सकती है। साथ ही निर्देश दिया था कि 14 अगस्त को महुआ के थाने पहुंचने पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि उनके साथ किसी प्रकार की अभद्रता, अंडे फेंकने या अन्य तरह की प्रताड़ना की घटना न हो। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि पांच अक्टूबर या अगले आदेश तक पुलिस उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं करेगी, हालांकि उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा। गौरतलब है कि एक जुलाई को नदिया जिले में विरोध प्रदर्शन के दौरान महुआ मोइत्रा के काफिले पर अंडे और पत्थर फेंके जाने का आरोप लगा था। इसी दौरान बुर्का को लेकर उनकी कथित विवादित टिप्पणी के बाद स्थानीय थाने में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.