-बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे तक 0.8 एमएम बारिश दर्ज, मौसम विभाग ने रात 11:30 बजे तक पूरी दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कियाऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंलोगों ने फिर निकाले सर्दी के कपड़ेसंवाद न्यूज एजेंसीनई दिल्ली।पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। दो दिन तक रूक-रूक हुई बारिश के चलते तापमान भी करीब 7 डिग्री तक गिर गया है। ऐसे में मौसम ठंडा बना है। साथ ही, हवाएं लोगों को ठंडी का अहसास करा रही है। लोगों के सर्दी वाले कपड़े भी निकल आए हैं। इसके चलते दिन के दिन के तापमान में सात डिग्री गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 62 प्रतिशत रही। बीते 24 घंटे में 8.2 एमएम बारिश हुई। वहीं, बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे तक 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने रात 11:30 बजे तक पूरी दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। दूसरी ओर, रिज में 26.5 और लोधी रोड में 26.8, आया नगर में 25.2 और पालम में 25.3 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।बृहस्पतिवार दिनभर बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। लेकिन, शाम के समय मौसम पूरी तरह बदल गया है। अचानक काले बादलों के साथ अंधेरा छा गया और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहले ही ऐसी संभावना जताई थी, क्योंकि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। आंधी और बौछारें पड़ने से अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक रेंगता नजर आया। तेज आंधी से एनसीआर के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।विज्ञापनविज्ञापनआज भी बारिश का यलो अलर्ट जारीमौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। ऐसे में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। इस दौरान हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कभी-कभी हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 21 मार्च को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 22 मार्च से 24 मार्च तक अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
तापमान में गिरावट से दिल्ली में बारिश की संभावना
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.