Achira News Logo
Achira News

तमिलनाडु सरकार ने दिवाली के लिए किफायती सब्जी पैकेज की शुरुआत की

India TV•
तमिलनाडु सरकार ने दिवाली के लिए किफायती सब्जी पैकेज की शुरुआत की
Full News
Share:

तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय की लीडरशिप वाली तमिलनाडु की सरकार ने दिवाली के लिए सब्जियों का एक स्पेशल पैकेज का ऐलान किया है। इसमें 10 जरूरी चीजें शामिल हैं और इसका दाम महज 100 रुपये है। इससे उन परिवारों को राहत मिलेगी, जिन्हें त्योहारों के इस मौसम में खाने-पीने की चीजों के बढ़ते दाम का सामना करना पड़ रहा है। 'वेट्री स्पेशल वेजिटेबल पैकेज' नाम की इस पहल को तमिलनाडु के सहकारिता विभाग के जरिए लागू किया जा रहा है। यह ऑफर 5 से 7 नवंबर तक तमिलनाडु भर के 218 चुनिंदा को-ऑपरेटिव सेंटर्स पर उपलब्ध रहेगा। बता दें कि इस स्कीम की औपचारिक तरीके से शुरुआत चेन्नई में पूंगा नगर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर के 15वें मेन रोड आउटलेट पर की गई। चेन्नई में सब्जी की 4 गाड़ियां भी तैनात की गई हैं, ताकि इस पैकेज का लाभ ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच सके। हर पैकेज में करीब 2.55 से 2.60 किलोग्राम सब्जियां और खाना पकाने की अन्य जरूरी सामग्री है। इन्हें इस प्रकार चुना गया है कि एक आम परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो सकें। अफसरों ने बताया कि ताजगी और क्वालिटी बनाए रखने के लिए सब्जियों को साफ-सुथरे माहौल में खरीदा और पैक किया जा रहा है। हमारा मकसद जरूरी सब्जियां लोगों को कम दाम पर उपलब्ध कराना है। सभी को इस स्कीम का लाभ मिले, इसके लिए सरकार ने प्रति व्यक्ति सिर्फ एक पैकेज खरीदने की सीमा तय की है। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रोग्राम के दौरान को-ऑपरेटिव सेंटर्स के सामान्य कामकाज के वक्त में ये किट उपलब्ध रहेंगी। भाग लेने वाले सेंटर्स पर पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था की गई है। डिपार्टमेंट ने अफसरों से ये भी कहा है कि वे खरीद केंद्रों और खुदरा बिक्री केंद्रों के बीच अच्छा तालमेल रखें, ताकि त्योहारों की खरीदारी के दौरान सब्जियों की कोई कमी न हो। इस खास पहल का मकसद दिवाली से पहले खाना पकाने की जरूरी चीजों पर होने वाले घरेलू खर्च को कम करना है क्योंकि इस दौरान सब्जियों और अन्य खाने-पीने की चीजों की मांग आमतौर पर बढ़ जाती है। सहकारिता विभाग ने तमिलनाडु के सभी लोगों से अपील की है कि वे 7 नवंबर को इस खास बिक्री के खत्म होने से पहले, सब्सिडी वाले इन पैकेजों का लाभ उठाएं। इससे पहले, हाल में तमिलनाडु के CM विजय ने 12वीं की टॉपर स्टूडेंट को सोने का हार दिया था।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.