डिजिटल डेस्क, इस्तांबुल। तुर्किए में गुरुवार (5 नवंबर) को तीन गांवों में हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस संदिग्ध हमलावर की तलाश में बड़ा अभियान चला रही है। अफ्योनकराहिसार गवर्नर कार्यालय ने बयान में कहा कि दुर्भाग्य से, हमारे प्रांत में सशस्त्र हमलों में आठ नागरिकों ने जान गंवाई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह घटना राजधानी अंकारा और तटीय शहर इज्मीर के बीच स्थित अफ्योनकराहिसार शहर के पास ग्रामीण क्षेत्र में हुई। अनादोलू समाचार एजेंसी के अनुसार, युकारितांदिर गांव की सड़क पर गोली लगने से घायल दो महिलाओं के शव मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा कियिर गांव में तीन और आयाजिनी गांव में तीन और शव मिले। एक और व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है। तुर्किए मीडिया में जारी सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति काला जैकेट, सफेद पतलून और चश्मा पहने हुए राइफल पकड़े लाल मिनीवैन के पास खड़ा दिख रहा है। पुलिस ने बाद में एस्कीशेहिर विश्वविद्यालय शहर के बाहरी इलाके में कीचड़ में फंसी लाल गाड़ी बरामद की। संदिग्ध पैदल भाग गया था। एस्कीशेहिर घटनास्थल से करीब 100 किलोमीटर उत्तर में है। डीएचए समाचार एजेंसी के अनुसार, जांचकर्ता अफ्योनकराहिसार शहर के केंद्र में पहले हुई एक घटना से संबंध तलाश रहे हैं, जिसमें एक महिला को कार में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया था। पुलिस संदिग्ध को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है।
तुर्की के गांवों में गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत, एक घायल
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.