Achira News Logo
Achira News

तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मक्का में संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

Aaj Tak
तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मक्का में संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए
Full News
Share:

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने एक 'जॉइंट डिफेंस डील' पर हस्ताक्षर किया है. मक्का में शुक्रवार को साइन हुई इस डील को अमेरिका और ईरान बीच बेहद अहम माना जा रहा है. ये त्रिपक्षीय रक्षा समझौता अमेरिका के सहयोगी प्रमुख सुन्नी मुस्लिम देशों के बीच उभरते रणनीतिक गठबंधन को और मजबूती देगा. हालांकि, इस समझौते के तहत हर देश की क्या जिम्मेदारियां होंगी और इसका मिडिल-ईस्ट में जारी संकट पर क्या असर पड़ेगा, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस गठबंधन की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तुर्किए के पास नाटो की दूसरी सबसे बड़ी सेना है. सऊदी अरब खाड़ी का सबसे प्रभावशाली देश, इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों का संरक्षक और दुनिया का शीर्ष तेल निर्यातक है. वहीं पाकिस्तान एकमात्र परमाणु हथियार संपन्न मुस्लिम देश है. इस ऐतिहासिक समझौते के लिए नेताओं का सऊदी अरब पहुंचने का सिलसिला जारी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और देश के शक्तिशाली सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर गुरुवार को ही जेद्दा पहुंचे और मक्का में उमराह किया. वहीं तुर्किए के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन भी शुक्रवार को जेद्दा के लिए रवाना हो गए हैं. ये नेता सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे. तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच ये समझौता लगभग एक साल से चल रही लंबी वार्ताओं के बाद हो रहा है. तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने पहले ही बताया था कि तुर्किए क्षेत्रीय सहयोग और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े सुरक्षा मंच का समर्थन करता है. इससे पहले सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय रक्षा समझौता मौजूद है, जिसके तहत किसी एक पर हमले को दोनों पर हमला माना जाता है. अब इस डील के तहत पाकिस्तान विदेश मंत्रालय का कहना है कि तीनों राज्यों (सऊदी अरब, तुर्किए और पाकिस्तान) में से किसी एक भी देश पर हमला सभी पर हमला माना जाएगा.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.