Achira News Logo
Achira News

त्रिकोणीय श्रृंखलाः श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए ने फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी का फैसला किया

ABP News
त्रिकोणीय श्रृंखलाः श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए ने फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी का फैसला किया
Full News
Share:

भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की 'ए' टीमों के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. भारत पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है. आज श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टक्कर होनी है, जो दोनों टीमों का आखिरी मैच होगा. इंडिया ए ने अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ 8 रनों से जीता था, लेकिन उसके बाद अपने दोनों मैच हार गई थी. टीम इंडिया ने करो या मरो के मैच अफगानिस्तान ए को 101 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी. लेकिन अब तक दूसरी फाइनलिस्ट टीम पर फैसला नहीं हो सका है. आज अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए का मैच होना है. यह मैच डाम्बुला में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. श्रीलंका के लिए फाइनल की राह आसान है, क्योंकि वह जीतते ही फाइनल का टिकट कटा लेगी. श्रीलंका अगर बड़े अंतर से ना हारे तो भी फाइनल में जा सकती है, क्योंकि उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान ए से बहुत बेहतर है. दूसरी ओर अफगानिस्तान को फाइनल में जाना है तो बहुत बड़े अंतर से श्रीलंका को हराना होगा. भारत के खिलाफ पहला मैच हारने वाली श्रीलंका ए अपने दोनों मैच जीतकर आ रही है. दूसरी ओर अफगानिस्तान ए ने अपने पहले मैच में टीम इंडिया को हराकर चौंका दिया था, लेकिन उसके बाद अपने दोनों मुकाबले हार चुकी है. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है. खिताबी भिड़ंत 21 जून को डाम्बुला में होगी. इस सीरीज का आगाज 9 जून से हुआ था. बता दें कि अब तक पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-2 खिलाड़ी भारतीय हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने 234 रन और तिलक वर्मा ने 208 रन बनाए हैं. वहीं भारत के लिए अब तक सबसे सफल गेंदबाज अनुकूल रॉय रहे हैं, जिन्होंने अब तक 5 विकेट झटके हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.