Achira News Logo
Achira News

त्रिफल के चमत्कारी लाभों को उजागर करनाः वात संतुलन के लिए एक प्राकृतिक उपचार

Zee News Hindi
त्रिफल के चमत्कारी लाभों को उजागर करनाः वात संतुलन के लिए एक प्राकृतिक उपचार
Full News
Share:

Triphala Benefits: इंसान की शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वात, पित्त और कफ का बैलेंस रखना जरूरी है. खासकर सर्दियों में अक्सर शरीर में वात दोष बढ़ जाता है, जिससे ज्वाइंट पेन, हड्डियों की तकलीफ और डाइजेशन सिस्टम में खराब आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्रिफला जैसी चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि वात को कंट्रोल करने में बेहद कारगार है. ऐसे में हम आपको त्रिफला के फायदे बताएंगे.. त्रिफला का सेवन करने के फायदेआयुर्वेद में माना गया है कि वात की वृद्धि को रोकना है तो त्रिफला का सेवन वसा के साथ करना लाभकारी होगा. वसा के साथ मिलकर त्रिफला ज्यादा तेजी से काम करता है, जैसे घी के साथ त्रिफला का सेवन. रात के समय एक गिलास गुनगुने पानी में आधा से एक चम्मच त्रिफला और शुद्ध देसी गाय का घी मिलाकर लेना चाहिए. इससे आंतों में चिकनाहट पैदा होती है और विषाक्त पदार्थों को निकालने में आसानी होती है. त्रिफला घृतदूसरा तरीका है 'त्रिफला घृत'. आयुर्वेद में 'त्रिफला घृत' को औषधि माना गया है, जिसमें घी को कई औषधियों के साथ मिलाकर पकाया जाता है. अगर बढ़ते वात दोष से परेशान हैं तो रात के समय 'त्रिफला घृत' का सेवन कर सकते हैं. ये वात को संतुलित करने के साथ पेट से जुड़े रोगों से भी निजात दिलाएगा. अरंडी के तेल के साथ त्रिफलातीसरा तरीका है अरंडी के तेल के साथ त्रिफला का सेवन. वात की वृद्धि के साथ पेट में कब्ज की समस्या परेशान करने लगती है. इसके लिए अरंडी के तेल की कुछ बूंदें त्रिफला चूर्ण के साथ मिलाकर पानी के साथ ली जा सकती हैं. इससे आंतों की गतिशीलता बढ़ती है. ध्यान रखने वाली बात ये है कि सर्दियों में शाम और रात के वक्त वात प्राकृतिक रूप से बढ़ने लगता है और ऐसे में रात का खाना खाने के बाद 2 घंटे के गैप के साथ त्रिफला का सेवन करें. वात बढ़ने से क्या होता है?वात की वृद्धि से शरीर में जकड़न, कब्ज, तनाव, नींद न आने की परेशानी, जोड़ों में दर्द, बेचैनी और शरीर में कंपन पैदा होने लगता है. ये मानसिक थकान से लेकर शारीरिक दर्द तक को बढ़ा देता है.--आईएएनएस Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत या स्किन से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

त्रिफल के चमत्कारी लाभों को उजागर करनाः वात संतुलन के लिए एक प्राकृतिक उपचार | Achira News