तरैया बाजार स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में भवन की कमी के कारण शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कक्षा नौ से 12 तक कुल 641 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए केवल दो कक्ष ही उपलब्ध हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में कमरों की भारी कमी होने से नियमित और व्यवस्थित पठन-पाठन कराना चुनौती बना हुआ है। विद्यालय में कक्षा नौ के 269, कक्षा 10 के 255, कक्षा 11 के 74 तथा कक्षा 12 के 50 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वहीं, 18 शिक्षक-शिक्षिकाएं पदस्थापित हैं, जिन्हें सीमित संसाधनों के बीच कक्षाओं का संचालन करना पड़ रहा है। पर्याप्त कमरे नहीं होने से कई कक्षाओं की पढ़ाई वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कराई जा रही है, जिसका असर शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में चार नए कमरों का भवन तैयार हो चुका है, लेकिन फर्श निर्माण, विद्युत कार्य और रंगाई-पुताई अधूरी रहने के कारण अब तक इनका उपयोग शुरू नहीं हो सका है। इससे एक ओर छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है तो दूसरी ओर शिक्षकों को भी सीमित व्यवस्था में पढ़ाई संचालित करनी पड़ रही है। प्रधानाध्यापक पप्पू कुमार ने बताया कि विद्यालय की समस्या से विभाग के वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संवेदक से बातचीत में यह जानकारी मिली है कि राशि के अभाव में शेष कार्य पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य पूरा होते ही नए कमरों में कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 107 साल बाद बदहाली से बाहर निकला शीतलपुर विद्यालय, भूमिदान से खुला नए भवन का रास्ता सारण में बन रही स्कूल की दीवार गिरी, दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भवन बनकर तैयार है तो केवल फर्श, बिजली और रंगाई जैसे अधूरे कार्यों के कारण सैकड़ों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होना चिंता का विषय है। उन्होंने शिक्षा विभाग से शीघ्र राशि उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य पूरा कराने और नए कमरों को जल्द छात्रों के लिए चालू करने की मांग की है। छपरा सदर अस्पताल में 15 अगस्त से शुरू होंगी 70 प्रकार की सर्जरी, अब मरीजों को बाहर जाने की नहीं होगी जरूरत
तरैया बाजार स्कूल सीमित संसाधनों के साथ संघर्ष कर रहा है
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.