अमर उजाला ब्यूरोऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंदेहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की।ऋषिकेश से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ ऋषिकेश बापू ग्राम से संबंधित भूमि एवं स्थानीय जनता से जुड़े महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषयों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। सांसद त्रिवेंद्र ने कहा कि बापू ग्राम क्षेत्र की समस्याएं वहां निवासरत नागरिकों के अधिकार, आजीविका और भविष्य से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि स्थानीय जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस विषय का व्यावहारिक, न्यायसंगत एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।विज्ञापनविज्ञापनकेंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विषय की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को भली-भांति समझते हुए इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से विचाराधीन लेने तथा यथासंभव सहयोग एवं समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक रमेश जुगलान, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ज्योति सिंह सजवान, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, समाजसेवी रामकुमार कश्यप, पार्षद बिजेंद्र रमोला भी उपस्थित रहे।
त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिकेश के बापू ग्राम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.