Achira News Logo
Achira News

तेलंगाना क्रिकेट संघ ने प्रस्तावित टीजी20 लीग को लेकर विजय देवरकोंडा, वेंकटेश दग्गुबती और अन्य को कानूनी नोटिस भेजे

Dainik Jagran
तेलंगाना क्रिकेट संघ ने प्रस्तावित टीजी20 लीग को लेकर विजय देवरकोंडा, वेंकटेश दग्गुबती और अन्य को कानूनी नोटिस भेजे
Full News
Share:

तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) ने एक्टर विजय देवरकोंडा और वेंकटेश दग्गुबाती के साथ-साथ क्रिकेटर मोहम्मद सिराज, अंबाती रायडू और तिलक वर्मा को कानूनी नोटिस भेजे हैं। यह नोटिस प्रस्तावित TG20 लीग से उनके कथित जुड़े होने को लेकर भेजा गया है। एसोसिएशन का आरोप है कि यह टूर्नामेंट BCCI की मंजूरी के बिना आयोजित किया जा रहा है। TCA के जनरल सेक्रेटरी गुरावा रेड्डी ने ANI से बातचीत में कहा कि एसोसिएशन ने उन मशहूर हस्तियों के इस लीग को प्रमोट करने पर आपत्ति जताई है, जिसे उन्होंने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) द्वारा आयोजित "गैर-कानूनी" और "बिना मंजूरी वाली" लीग बताया है। रेड्डी ने कहा, "आज तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय देवरकोंडा, वेंकटेश दग्गुबाती, इंटरनेशनल क्रिकेटर सिराज, तिलक वर्मा और पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें उनसे हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की प्रस्तावित विवादित और गैर-कानूनी TG20 लीग से उनके जुड़ाव के बारे में सवाल किया गया है।" नोटिस के अनुसार, TCA का आरोप है कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) BCCI की मंजूरी के बिना कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ कारोबार कर रहा है और ऐसी मंजूरी के बिना प्रस्तावित TG20 लीग को प्रमोट करना एक अपराध है। एसोसिएशन ने लीग के रेगुलेटरी स्टेटस और सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट के संभावित असर को लेकर चिंता जताई है। उन्‍होंने कहा, "TG20 लीग कराने वाली हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने समय-समय पर अपना नाम बदला है। पहले तेलंगाना प्रीमियर लीग से TTL, फिर TG20 प्रीमियर लीग और अब TG20। उनका कहना है कि अब उनके पास कुछ प्रीफिक्स, कुछ नाम और कुछ स्पॉन्सर के नाम हैं, लेकिन असल में उनके पास राज्य स्तर पर कोई फ्रेंचाइजी-बेस्ड प्रीमियर लीग कराने के लिए जरूरी दो मुख्य अधिकार नहीं हैं। रेड्डी ने कहा कि अगर सेलिब्रिटीज टूर्नामेंट से जुड़े रहते हैं, तो TCA कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। उन्होंने कहा, "हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन सेलिब्रिटीज का इस्तेमाल करके और स्टेकहोल्डर्स को गुमराह करके कानूनी और नियमों के पालन से जुड़ी कमियों को छिपाना चाहता है। इसीलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं। हमने नोटिस भेजे हैं और अगर वे इस लीग से जुड़े रहते हैं, तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।" IND A vs AFG A: 'करो या मरो' मुकाबले में इंडिया-ए ने दिखाया जलवा, अफगानिस्तान को मात देकर फाइनल में बनाई जगह IND A vs AFG A Match Preview: वैभव सूर्यवंशी को दिखाना होगा तूफानी अवतार, इंडिया-ए के लिए जीत ही एक रास्ता

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.