Achira News Logo
Achira News

थलपति विजय का वास्तविक जीवन का रोमांसः एक ऐसी प्रेम कहानी जो किसी और की नहीं है

Navbharat Times
थलपति विजय का वास्तविक जीवन का रोमांसः एक ऐसी प्रेम कहानी जो किसी और की नहीं है
Full News
Share:

इस वक्त साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय राजनीति के मैदान में भी खूब धमाल मचा रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में उनकी पार्टी TVK ने शानदार परफॉर्म किया है। इस जीत के साथ ही विजय की पार्टी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां विजय राजनीति की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं वहीं आज हम बात करने जा रहे हैं उनकी पर्सनल लाइफ की। ये एक फिल्मी कहानी से कम नहीं जब थलपति को अपनी फैन से ही प्यार हो गया और उनके साथ ही उन्होंने ड्रीम वेडिंग की।थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम की लव-स्टोरी एक स्टार और फैन के बीच की प्यार की कहानी है, जिसे आपने अक्सर फिल्मों में कभी देखा हो या फिर कहानियां-किताबों में पढ़ा हो। विजय की ये लव-स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम की पहली मुलाकातदक्षिण भारतीयसुपरस्टार विजयभारत के मशहूर कालकारों में से एक हैं। बहुत कम लोगों को ये पता है कि थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम की मुलाकात कैसे हुई थी। थलपति विजय का जन्म 22 जून 1974 को मद्रास में हुआ था। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर एक फेमस डायरेक्टर रहे हैं और उनकी मां शोभा अपने जमाने की बेस्ट बैकग्राउंड सिंगर्स में से एक रही हैं। विजय फिल्मी माहौल में पले-बढ़े और एक्टिंग का कीड़ा तो उन्हें बचपन में काट चुका था। केवल 10 साल की उम्र में साल 1984 में उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'नालैया थीरपु' (1992) से लीड रोल में डेब्यू किय़ा।View this post on InstagramA post shared by Vijay (@actorvijay)पहली हिट फिल्म 'पूवे उनाक्कागा' ही बनी इस शादी की वजहफिर साल 1996 की आई उनकी फिल्म 'पूवे उनाक्कागा', जो करियर में अहम मोड़ साबित हुई। इस फिल्म के साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ने लगी। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को लोग 'थलपति विजय' के नाम से पुकारने लगे। अपनी हिट फिल्मों के दम पर वो इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हो गए। विजय की पहली हिट फिल्म 'पूवे उनाक्कागा' ने ही उन्हें एक ऐसे फैन से मिलाया जिससे उन्होंने शादी कर ली। आइए जानते हैं इस फैन से हुई पहली मुलाकात आखिर शादी तक कैसे पहुंच गई।संगीता इतनी इम्प्रेस थीं कि एक्टर से मिलकर तारीफ का फैसला लियादरअसल इस फिल्म की सफलता के ठीक बाद विजय चेन्नई के फिल्म सिटी में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान एक फैन उनके पास आईं और' पूवे उनाक्कागा' में उनकी एक्टिंग की तारीफ की। ये महिला फैन कोई और नहीं बल्कि संगीता सोरनलिंगम थीं। संगीता श्रीलंका के एक बड़े तमिल बिजनेसमैन की बेटी हैं जो ब्रिटेन में रहते हैं। संगीता विजय की एक्टिंग से इस कदर प्रभावित थीं कि चेन्नई पहुंचने के बाद उन्गों उन्होंने एक्टर से मिलकर उनकी तारीफ करने का फैसला किया।विजय भी उनसे प्रभावित हुए और घर बुला लियाये एक ऐसा भावपूर् जेश्चर था कि एक्टर ने इस फैन को अपने माता-पिता के साथ अपने घर पर एक कैंडिड बातचीत और भोजन के लिए बुला लिया। संगीता सोरनलिंगम ने भी विजय से मिले इस ऑफर को फौरन स्वीकार कर लिया। इसके बाद संगीता विजय के माता-पिता से मिलीं और उनके साथ अच्छा समय बिताया। एक बार एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में विजय की मां शोभा ने अपने बेटे की तत्कालीन फैन संगीता से अपनी पहली मुलाकात को याद किया।इस मुलाकात के कुछ महीने बाद तक संगीता उसी शहर में रहींविजय की मां ने कहा था कि उन्होंने और उनके पति एसए चंद्रशेखर ने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह उनकी बहू बनेंगी। शोभा ने इसका कारण यह बताया कि यह उनके लिए एक सिंपल मुलाकात थी क्योंकि उस समय वे अपने बेटे विजय की फीलिंग से अनजान थे जो संगीता के प्रति उनके मन में थी। इस मुलाकात के कुछ महीने बाद तक संगीता सोरनलिंगम चेन्नई में ही रहीं। विजय ने उन्हें एक बार फिर अपने घर पर बुलाया और इस बार भी संगीता ने इस इन्विटेशन को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। इस बार विजय के माता-पिता अपने बेटे के मन को भांप गए थे। हालांकि, माता-पिता भी संगीता से काफी प्रभावित थे क्योंकि उन्हें भी लगा कि उनमें उनके परिवार की बहू बनने के सारे गुण मौजूद हैं।विजय के पिता ने संगीता से सीधे पूछ लिया'बॉलीवुड शादी' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दूसरी मुलाकात के दौरान विजय के पिता ने संगीता से सीधे पूछ लिया कि क्या वह उनके बेटे की जीवनसाथी और बहू बनना पसंद करेंगी? उस संगीता का दिल और दिमाग भी इसी खयाल में डूबा था और उनका ऑफर उन्होंने झट स्वीकार कर लिया। यही सवाल विजय से भी यही पूछा गया तो उन्होंने भी अपने पिता को इस शादी के लिए फौरान 'हां' कह दिया।संगीता के माता-पिता से मिलने के लिए लंदन रवाना हुए विजय के पैरेंट्सरिपोर्ट के मुताबिक, संगीता और विजय की हामी के एक्टर के माता-पिता, चंद्रशेखर और शोभा अब संगीता के माता-पिता से मिलने के लिए लंदन रवाना हुए। वहां दोनों परिवारों की मुलाकात हुई और संगीता के माता-पिता ने भी विजय को खुशी-खुशी दामाद के रूप में स्वीकार कर लिया।विजय और संगीता की शादी 1999 मेंविजय और संगीता की शादी 25 अगस्त, 1999 को हुई। एक तरफ जहां विजय ईसाई हैं, वहीं दूसरी तरफ संगीता हिंदू हैं। हालांकि, दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई और फिर चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन रखा गया। कहा जाता है कि विजय और संगीता की शादी भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार शादियों में से एक है, क्योंकि ये एक स्टार और एक फैन की शादी थी, जिसे लेकर हर कोई बेहद उत्साहित था।बेटा और बेटी दोनों फिल्मों से जुड़ेशादी के बाद साल 2000 में पहली बार ये पैरेंट बने। विजय और संगीता सोरनलिंगम को पहले बेटा हुआ, जिसका जन्म 26 अगस्त 2000 को हुआ था। दंपति ने उसका नाम जेसन संजय विजय रखा। इसके बाद ही विजय और संगीता की दूसरी संतान बेटी हुई जिसका नाम दिव्या साशा रखा। जहां जेसन को अपने दादा जी की तरह फिल्ममेकिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं वहीं दूसरी ओर, विजय की बेटी दिव्या साशा ने 2016 में दिव्या अपने पिता के साथ उनकी तमिल फिल्म 'थेरी' में नजर आई थीं।विजय और उनकी पत्नी के प्यार ने आखिरकार दम तोड़ दियाफिर एक समय ऐसा आया जब थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के प्यार ने आखिरकार दम तोड़ दिया। शादी के 27 साल बाद उनका तलाक हो गया। चर्चा होने लगी कि थलपति विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध है और इसी वजह से नौबत तलाक तक पहुंची है। रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता ने आरोप लगाया है कि थलपति विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था और इस रिश्ते का पता उन्हें अप्रैल 2021 में चला था।वाइफ को ये आश्वासन दिया था कि वह एक्ट्रेस संग संबंध खत्म कर लेंगेविजय ने कथित तौर पर वाइफ को ये आश्वासन दिया था कि वह एक्ट्रेस संग संबंध खत्म कर लेंगे लेकिन ऐसा न होने पर पत्नी को मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं कथित तौर पर आरोप लगाया है कि एक्टर ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और फाइनेंशियल सिक्योरिटी को भी कंट्रोल कर दिया। पत्नी के दावों के मुताबिक, थलपति विजय उस एक्ट्रेस के साथ विदेश यात्रा करते रहे और पब्लिक इवेंट्स में शामिल होते रहे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

थलपति विजय का वास्तविक जीवन का रोमांसः एक ऐसी प्रेम कहानी जो किसी और की नहीं है | Achira News