एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT पर इस वक्त नई सीरीज और फिल्मों की फेहरिस्त देखने को मिल रही है। इसी बीच ओटीटी पर एक ऐसी सीरीज आई है, जिसने आते ही धमाका कर दिया है। पहले ही सीजन को दुनियाभर में दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। यही वजह है कि हॉरर-थ्रिलर सीरीज अब नंबर 1 बन गई है। जिस सीरीज ने ओटीटी पर आकर डेरा डाला है उस सीरीज का नाम है द ईस्ट पैलेस (The East Palace)। जी हां, नेटफ्लिक्स पर आई ये सीरीज इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई सिर्फ इस सीरीज की ही बात कर रहा है। नेटफ्लिक्स (Netflix New Series) पर आई इस सीरीज को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि ये इस वक्त भारत में भी ट्रेंड कर रही है। टॉप 10 की लिस्ट में शुमार इस सीरीज में आपको 8 एपिसोड देखने को मिलेंगे और इन एपिसोड्स में डर की एक नई कहानी सामने आती है। हॉरर और थ्रिल से भरी इस कोरयाई सीरीज में कई सितारे नजर आए हैं, जिसमें एक शापित महल की कहानी दिखाई गई है। डार्क फैंटेसी, मिस्ट्री और हॉरर-थ्रिलर से सजी इस सीरीज की कहानी बेहद दिलचस्प है। सीरीज की कहानी जोसियोन काल के एक काल्पनिक राजवंश और शाही महल 'ईस्ट पैलेस' के इर्द-गिर्द घूमती है। ये महल पिछले 30 सालों से श्रापित होता है और बेहद भयानक होता है। राजपरिवार के वारिसों की एक के बाद एक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो रही है, जिससे पूरे राजदरबार में दहशत का माहौल है। Friday Releases: थिएटर्स में 1 और OTT पर छह फिल्में-सीरीज डालेंगी डेरा, फ्राइडे को मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज कहीं मौत का खौफ, तो कहीं रोमांस-थ्रिल... जुलाई में Netflix पर मचेगा तांडव, आ रहीं 9 दमदार सीरीज अंत में राजा के आखिरी बच्चे की जान पर भी बन आती है, तो राजा गुप्त रूप से दो खास लोगों को इस रहस्य को सुलझाने के लिए बुलाता है। राजा एक भूत पकड़ने वाले को बुलाता है जो अपनी शक्ति उन्हें पकड़ पाए। इसी बीच सीरीज में महल की एक दासी की एंट्री होती है, जो असल में राजा की ही खोई हुई बेटी है और अपनी मां की मौत का सच जानने महल में आती है। इस दासी के पास भूतों से बात करने की अनोखी शक्ति होती है। इसके बाद ये दोनों मिलकर के भूतों को पड़ने और सच को जानने के कोशिश करते हैं और फिर जो राज सामने आता है, वो रूह कंपाने वाला होता है। अब वो क्या है, इसके लिए आपको सीरीज देखनी होगी। नाम जू-ह्युक (Nam Joo-hyuk), रोह यून-सो (Roh Yoon-seo), चो सुंग-वू (Cho Seung-woo) और जांग यंग-नाम (Jang Young-nam) जैसे मशहू सितारों से सजी इस सीरीज में असली दुनिया और 'रेलम ऑफ ग्वी' (आत्माओं की दुनिया) के बीच की दुनिया को सही ढंग से पेश किया गया है। सीरीज में कोरियन लोककथाओं के भूतों और 'वोन-ग्वी' (प्रतिशोध लेने वाली आत्माओं) का शानदार थ्रिलिंग कॉम्बिनेशन नजर आता है। सीरीज को चोई जुंग-क्यू (Choi Jung-kyu) ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल ये सीरीज भारत में भी ट्रेंड कर रही है। Bigg Boss OTT कंटेस्टेंट जिया शंकर ने कर ली इंगेजमेंट, ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें Musafir Cafe के फैंस के लिए गुड न्यूज! अगले सीजन में सुधा के साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताएगा चंदर?
'द ईस्ट पैलेस'हॉरर-थ्रिलर सीरीज नेटफ्लिक्स चार्ट में शीर्ष पर
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.