Achira News Logo
Achira News

द बर्निंग ट्रेनः स्टार-स्टडेड कास्ट के साथ एक बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस की सफलता को प्रज्वलित करने में विफल रही

NDTV India
द बर्निंग ट्रेनः स्टार-स्टडेड कास्ट के साथ एक बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस की सफलता को प्रज्वलित करने में विफल रही
Full News
Share:

20 मार्च बॉलीवुड के इतिहास में एक ऐसी फिल्म की रिलीज डेट के तौर पर दर्ज है, जिसमें एक साथ कई बड़े सितारे नजर आए, बड़ा बजट था और कहानी भी बेहद अलग थी. हम बात कर रहे हैं द बर्निंग ट्रेन (The Burning Train) की, जिसे रवि चोपड़ा ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, जीतेंद्र, परवीन बाबी, नीतू सिंह और डैनी जैसे बड़े नाम शामिल थे. फिल्म में धर्मेंद्र और जीतेंद्र समेत करीब 18 सितारों से सजी यह फिल्म अपने समय की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जाती थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीद के मुताबिक धमाका नहीं कर पाई.यह भी पढ़ें:नोटबंदी से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' में खुले सारे राज- रणवीर सिंह की मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यूबजट बड़ा, कमाई ठीक-ठाकद बर्निंग ट्रेन का बजट उस दौर में करीब 2.5 से 3.25 करोड़ था, जो आज के हिसाब से लगभग 250-325 करोड़ के बराबर माना जाता है. इतनी बड़ी लागत और मल्टीस्टारर कास्ट के बावजूद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 6.5 करोड़ ही रहा. हालांकि, यह 1980 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, लेकिन इसे 'औसत से भी कम' का टैग मिला.यह भी पढ़ें:धुरंधर 2 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, दाउद बोला- जब से चायवाला हिंदुस्तान में आया हैफिल्म को बनने में करीब 5 साल का समय लगा, जिसमें भारी-भरकम सेट्स और स्पेशल इफेक्ट्स पर खास ध्यान दिया गया था. उस दौर के लिहाज से इसकी तकनीक काफी एडवांस मानी गई, लेकिन कहानी की गति और लंबाई दर्शकों को पूरी तरह बांध नहीं पाई.फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्साफिल्म की कहानी विनोद खन्ना के किरदार विनोद वर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत की सबसे तेज ट्रेन ‘सुपर एक्सप्रेस' बनाने का सपना देखता है. सालों की मेहनत के बाद यह ट्रेन दिल्ली से बॉम्बे के बीच रिकॉर्ड 14 घंटे में चलने के लिए तैयार होती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक दुश्मन ट्रेन में बम प्लांट कर देता है, जिससे 500 यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती है.देखें द बर्निंग ट्रेन फुल मूवीट्रिविया की बात करें तो फिल्म की शुरुआत में अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह जीतेंद्र को लिया गया. कुल मिलाकर, शानदार स्टारकास्ट, बड़े बजट और अलग कहानी के बावजूद द बर्निंग ट्रेन वो मुकाम हासिल नहीं कर पाई, जिसकी उससे उम्मीद की जा रही थी.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: NDTV India

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

द बर्निंग ट्रेनः स्टार-स्टडेड कास्ट के साथ एक बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस की सफलता को प्रज्वलित करने में विफल रही | Achira News