Achira News Logo
Achira News

दो साल के कार्यकाल के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं पीएम मोदी

Navbharat Times
दो साल के कार्यकाल के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं पीएम मोदी
Full News
Share:

मुंबई:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष 9 जून को पूरे करेंगे। चर्चा है कि बीजेपी संगठन के चुनाव पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री पांच राज्यों के चुनावों को मद्देनजर रखते हुए अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। लंबे वक्त से मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चा हो रही है। राजनीतिक हलकों में अटकलें हैं कि महाराष्ट्र से अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। एनडीए के सहयोगी एनसीपी से अभी कोई मंत्री नहीं है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि पीएम मोदी मानसून सत्र से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है।क्याें लग रही हैं मंत्री बनने की अटकलेंमहाराष्ट्र में सभी चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अगले महीने बारामती और राहुरी विधानसभा सीट के भी चुनाव हो जाएंगे। अजित पवार की मौत के बाद उनकी पत्नीसुनेत्रा पवार एनसीपी अध्यक्ष के साथ DCM की कुर्सीसंभाल चुकी हैं। ऐसे में चर्चा है कि मुश्किल वक्त में पार्टी के लिए स्तंभ बने प्रफुल्ल पटेल का इंतजार खत्म हो सकता है। उधर, शिवसेना के कोटे से श्रीकांत शिंदे का नाम चर्चा में है। अगर शिंदे अपने बेटे को मंत्री नहीं बनाते हैं तो दूसरा नाम श्रीरंग बारणे का हो सकता है। बारणे मावल से सांसद हैं। हाल ही में एकनाथ शिंदे ने दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से खास मुलाकात की थी। यह भी दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से तोड़फोड़ हो सकती है।'ऑपरेशन टाइगर' की राज्य में चर्चाराजनीतिक हलकों में यह दावा यह भी किया जा रहा है शिंदे गुट अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिएउद्धव ठाकरे गुट के सांसदों में सेंध लगाने की तैयारीकर रहा है। इसके चलते राज्य में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा हो रही है। शिंदे की कोशिश ज्यादा से ज्यादा सांसदों को साथ लेकर केंद्र में अपना वजन बढ़ाने की हो सकती है। अभी बुलढाणा से आने वाले प्रतापराव जाधव केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। उनका प्रमोशन हो सकता है। पार्टी को एक राज्यमंत्री की बर्थ और मिल सकती है। अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के विलय होने की चर्चा काफी जोरों पर हुई थी लेकिन प्रफुल्ल पटेल ने नाजुक वक्त पर भी एनसीपी को एनडीए में बनाए रखा। ऐसी संभावना है कि अब उनकी मोदी सरकार में एंट्री हो सकती है। यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगर उथल-पुथल हुई तो उद्धव ठाकरे के साथ शरद पवार की एनसीपी को कुछ सांसद खाेने पड़ सकते हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

दो साल के कार्यकाल के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं पीएम मोदी | Achira News