Achira News Logo
Achira News

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया ने टीम में किया बदलाव

India TV
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया ने टीम में किया बदलाव
Full News
Share:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम में बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को टीम में शामिल किया गया है। एडवर्ड्स के पास इस सीरीज के दौरान ODI इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका होगा। वह फिलहाल भारत में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ थे, लेकिन अब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए डरबन रवाना कर दिया गया है। एडवर्ड्स पुडुचेरी में भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए के चार दिवसीय मुकाबले की तैयारी कर रहे थे। अब वह गुरुवार को खेले जाने वाले सीरीज के पहले ODI से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़ेंगे । टीम में उनकी एंट्री ऐसे समय हुई है, जब ऑस्ट्रेलिया को तेज गेंदबाजी विभाग में एक झटका लगा है। तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक साइड स्ट्रेन के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे ODI के दौरान स्टेनलेक को पांचवें ओवर के बीच में मैदान से बाहर जाना पड़ा था। वह अब ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे, जहां उनकी चोट की स्कैन के जरिए जांच की जाएगी। वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को भी साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है। हालांकि, जॉनसन चोटिल नहीं हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इस सीरीज के लिए जरूरी नहीं माना है। वह अगले महीने पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए तीन 50 ओवर के मुकाबले खेलेंगे। जॉनसन ने हाल ही में करीब 18 महीने बाद ODI टीम में वापसी की थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को हुए रोमांचक मुकाबले में उन्होंने दो विकेट लेने के अलावा आखिरी विकेट के लिए 27 रन की अहम साझेदारी में भी योगदान दिया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क भी डरबन में टीम से जुड़ेंगे। इसके अलावा नाथन एलिस, जोश हेजलवुड और जेवियर बार्टलेट ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी विकल्प होंगे। दोनों टीमों के बीच पहला ODI 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में मुकाबले होंगे। टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसेन, मार्को जानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, न्कोबानी मोकोएना, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स। मिचेल मार्श, पैट कमिंस, ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनॉली, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा। यह भी पढ़ें: 39 साल के कप्तान ने पहली बार बनाया टीम को CPL चैंपियन, फाइनल मैच में पाक गेंदबाज ने झटके 4 विकेट श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, कब और सुबह कितने बजे खेला जाएगा IND vs JPN टी20 इंटरनेशनल मुकाबला Latest Cricket News

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.