Achira News Logo
Achira News

दक्षिण अफ्रीका ने चेक गणराज्य को हराकर फीफा विश्व कप 2026 में पहला अंक हासिल किया

ABP News
दक्षिण अफ्रीका ने चेक गणराज्य को हराकर फीफा विश्व कप 2026 में पहला अंक हासिल किया
Full News
Share:

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को साउथ अफ्रीका ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए चेक रिपब्लिक के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ कराया. अटलांटा स्टेडियम में 'ग्रुप ए' के मुकाबले में बराबरी के साथ साउथ अफ्रीका ने इस वर्ल्ड कप में अपना पहला अंक हासिल किया. चेक रिपब्लिक की तरफ से मुकाबले के छठे मिनट में मिखाल कैडिलैक ने गोल दागा, लेकिन टेबोहो मोकोएना ने 83वें मिनट में पेनाल्टी से गोल करके साउथ अफ्रीका को बराबरी पर ला दिया. अटलांटा स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और चेक रिपब्लिक ने अंक बांटे. इस नतीजे के बाद दोनों टीमों के दो मैचों में एक-एक अंक हो गए हैं. चेक रिपब्लिक के कोच मिरोस्लाव कौबेक ने साउथ कोरिया से पहला मैच हारने के बाद अपनी टीम से तेज शुरुआत की उम्मीद की थी. टीम कोच की उम्मीदों पर खरी उतरी और छठे मिनट में ही पहला गोल कर दिया. एडम हलोजेक ने दाईं ओर से क्रॉस किया और एलेक्जेंडर सोजका ने चालाकी से पहली बार में ही गेंद को कैडिलैक तक पहुंचाया, जिन्होंने उसे रोनवेन विलियम्स के पास से गोल में बदल दिया. मिखाल कैडिलैक का गोल इस वर्ल्ड कप में पांच मिनट और आठ सेकंड में हुआ सबसे तेज गोल था. फेलिक्स नमेचा को जर्मनी के लिए कुराकाओ के खिलाफ गोल करने में आठ सेकंड ज्यादा लगे थे. इसके बाद दोनों टीमों ने कई मौके बनाए लेकिन कोई और गोल नहीं हो सका और हाफ-टाइम तक चेक रिपब्लिक 1-0 से आगे रहा. साउथ अफ्रीका के मैनेजर ह्यूगो ब्रूस ने दूसरे हाफ के लिए रेलेबोहिले मोफोकेन्ग को मैदान पर उतारा। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई, लेकिन प्रभावशाली लैडिस्लाव क्रेजसी के नेतृत्व में चेक रिपब्लिक की डिफेंस लाइन जीत की ओर बढ़ती नजर आने लगी. आखिरकार, मुकाबले के 83वें मिनट पावेल सुल्क को हैंडबॉल के लिए पेनाल्टी मिली और मोकोएना ने पेनाल्टी स्पॉट से गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया. ग्रुप ए में मेक्सिको और रिपब्लिक ऑफ कोरिया तीन-तीन अंकों के साथ सबसे आगे है। मेक्सिको गोल अंतर के आधार पर आगे है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.