Achira News Logo
Achira News

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राधा ने धोखाधड़ी के आरोप में बहन और भाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

ABP News
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राधा ने धोखाधड़ी के आरोप में बहन और भाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
Full News
Share:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जानी-मानी एक्ट्रेस राधा ने अपनी बहन और भाई के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. राधा ने अपने भाई मल्लिकार्जुन कुंजन नायर और बहन अंबिका पर आरोप लगाया है कि दोनों ने उन्हें धोखे में रखकर उनके साइन किए हुए चेक घर से चुरा लिए और उनसे करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का प्रयास किया गया था. राधा साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 80 और 90 के दशक में लीड एक्ट्रेस के रूप में कई फिल्मों में काम किया है. फिलहाल वो पारिवारिक विवाद के कारण सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने 21 सितंबर को ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नर के पास बहन और भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई. 'द न्यूज़ मिनट' की रिपोर्ट के मुताबिक राधा ने जो शिकायत की है उसमें बताया कि IDBI बैंक में उनका एक बिजनेस के लिए करंट अकाउंट है. जिसका नाम पहले ARS गार्डन स्टूडियो था. उनके पास इसके कई साइन किए हुए चेक थे. एक्ट्रेस के मुताबिक साइन किए हुए चेक वो टैक्स और गार्डन के रखरखाव, अन्य खर्चे और कर्मचारियों की सैलरी के लिए रखती थीं, ताकि उनके बाहर रहने पर भी किसी कर्मचारी की सैलरी या अन्य खर्चों आदि में कोई रुकावट न पैदा हो. बता दें कि जनवरी 2025 में राधा ने अपने बिजनेस का नाम बदलकर RR गार्डन्स कर दिया था, इसके बाद बैंक की तरफ से उन्हें इसी नाम से नई चेकबुक सौंपी गई. जबकि पुरानी वाली चेकबुक को संभालना और इस्तेमाल करना एक्ट्रेस बंद कर चुकी थीं. हालांकि बैंक को पुरानी चेकबुक के चेक के आधार पर कुछ हलचल होती हुई दिखाई दी. इसके बाद बैंक ने एक्ट्रेस को फोन करके जानकारी दी और बताया कि उनकी बहन अंबिका ने पुरानी चेकबुक के पांच चेक भुनाने का प्रयास करते हुए लगभग 46 करोड़ रुपये का दावा किया था. हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली. राधा ने बताया कि उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही थी, क्योंकि वो चेक उन्होंने अपनी बहन को नहीं सौंपे थे. एक्ट्रेस जब घर नही थी तो उनके चेक चुराकर उनका गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की गई. बहन अंबिका पर आरोप लगाने के बाद राधा ने भाई मल्लिकार्जुन पर चेक को भरने का आरोप लगाया है. राधा ने इस मामले में अपनी बहन और भाई के खिलाफ आरोप साबित होने के बाद कार्रवाई की मांग की है. राधा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म 'अलाइगल ओइवाथिल्लई' से की थी. रजनीकांत से लेकर कमल हासन जैसे दिग्गजों संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस 'राजविंते माकन', 'इरुपथम नूट्टंडु', 'काक्कोथिक्कविले अप्पुप्पन थैडिकल', 'मिस्टर भरत', 'वाज़वे मायम', 'नान पादुम पाडल' सहित कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं. संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.