Achira News Logo
Achira News

दतिया उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा दिल्ली पहुंचे

ABP News
दतिया उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा दिल्ली पहुंचे
Full News
Share:

दतिया उपचुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद बीजेपी के नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार (6 अगस्त) को दिल्ली पहुंचे. उन्होंने कहा कि अभी तक किसी नेता से मुलाकात के लिए समय नहीं मांगा है और अभी मिलने का भी कोई विचार नहीं है. उन्होंने कहा कि वो अपने दोस्त आसाराम अहिरवार जो दतिया जिले से विधायक रहे हैं, उनसे मुलाकात हुई और उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना. बता दें कि दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को टिकट दिया था और पार्टी हार गई. इस सीट से नरोत्तम मिश्रा तीन बार विधायक रह चुके हैं. 2023 का विधानसभा चुनाव वो हार गए थे. ऐसे में उपचुनाव नतीजों के बाद नरोत्तम मिश्रा के दिल्ली दौरे ने सियासी हवा गरम कर दी. कहा गया कि पार्टी के बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है और आगे के सियासी भविष्य पर भी चर्चा हो सकती है. हालांकि, ऐसे दावों को नरोत्तम मिश्रा ने खारिज कर दिया. क्या संगठन में किसी बदलाव की आहट है, इस पर उन्होंने कहा, "मेरी जानकारी में इस तरह की कोई बात नहीं है." सीएम मोहन यादव की संगठन महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल मिले होंगे, मेरी जानकारी में नहीं है." क्या आपकी किसी बड़े नेता से मुलाकात होने वाली है, इस पर उन्होंने कहा, "मांगा ही नहीं है (समय) तो मिलेगा कहां से." बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की संभावना पर उन्होंने कहा, "न मुलाकात की है और न समय मांगा है." जब उनसे सवाल किया गया कि कल (7 अगस्त) की आपकी क्या योजना है तो इस पर उन्होंने कहा, "कल भोपाल जाने की योजना है. जैसे ही टिकट मिल जाएगा, चला जाऊंगा." अगर टिकट नरोत्तम मिश्रा को मिलता तो दतिया में बीजेपी की जीत होती, ऐसी चर्चा पर उन्होंने कहा, "अगर और मगर का कोई जवाब नहीं होता और संभावनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की जाती. पार्टी ने जो सोचा है सही सोचा है. मैं ऐसा मानता हूं." आगे का पड़ाव क्या है, इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "एक कार्यकर्ता के रूप में पिछले ढाई साल से हूं, आगे भी कार्यकर्ता के रूप में रहना चाहता हूं. पार्टी काम देती रही. महाराष्ट्र चुनाव में महाराष्ट्र भेज दिया था, दिल्ली चुनाव में दिल्ली भेजा था, बिहार चुनाव में बिहार भेजा था, ऐसे प्रदेशों में चुनाव में काम पर भेजते रहे. बाकी किसी पद की इच्छा नहीं है." सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.