Achira News Logo
Achira News

दादरी में संपत्ति विवाद को लेकर महिला को जान से मारने की धमकी

Amar Ujala
दादरी में संपत्ति विवाद को लेकर महिला को जान से मारने की धमकी
Full News
Share:

दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव में एक महिला के घर की चार दीवारी तोड़ कर कब्जा करने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि छपरौला गांव निवासी रेखा त्यागी का गांव में मकान बना है। वह हाल में गाजियाबाद के राजनगर स्थित सेक्टर-6 में रहती हैं। वह गांव में अपने पुराने घर पर आती-जाती रहती हैं। पुराने घर की चार दीवारी को कर्मवीर, प्रेम और देवेंद्र तोड़ रहे हैं। जमीन के कुछ हिस्से में नई चार दीवारी का निर्माण शुरू कर दिया है। जब मैंने चार दीवारी तोड़ने का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कई नीम के पेड़ में बेल पत्थर के पेड़ों के मोटे तनों को काटकर ले गए हैं। इस मामले में बुधवार रात में तीनों भाइयों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवादऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

दादरी में संपत्ति विवाद को लेकर महिला को जान से मारने की धमकी | Achira News