Achira News Logo
Achira News

दैनिक आदतें जो मधुमेह के जोखिम को बढ़ाती हैंः एक जीवन शैली रोग

India TV•
दैनिक आदतें जो मधुमेह के जोखिम को बढ़ाती हैंः एक जीवन शैली रोग
Full News
Share:

1/5Image Source : UNSPLASHडायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जो धीरे धीरे शरीर के कई अंगों को प्रभावित करती है। पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि खानपान के आलाव रोजाना की कुछ आदतें इस बीमारी का खतरा बढ़ा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं किन आदतों से डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है?2/5Image Source : UNSPLASHसुबह नाश्ता स्किप करना: अगर आप सुबह का नाश्ता स्किप करते हैं तो इससे ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है। साथ ही नाश्ता नहीं करने के बाद बहुत तेज भूख लगती है और लोग हेवी कार्बोहाइड्रेटेड वाला खाना खा लेते हैं।3/5Image Source : UNSPLASHदो तीन घंटे एक ही जगह पर बैठना: अगर आप एक ही जगह पर दो से तीन घंटे बैठे रहते हैं तो इससे शुगर स्पाइक और इंसुलिन रेसिस्टेंस का का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए लंबे समय तक बैठने की आदत को बदलें और हर घंटे में 2 से 3 मिनट के लिए उठकर टहल लें।4/5Image Source : UNSPLASHखराब डाइट: डायबिटीज के पीछे सबसे बड़ी वजह है आपकी खराब डाइट। अगर आप अपनी डाइट में मैदा, सफ़ेद ब्रेड और चीनी से भरपूर खाद पदार्थ का सेवन ज़्यादा करते हैं तो इससे भी ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है5/5Image Source : UNSPLASHरात को लेट डिनर करना: अगर आप रात का खाना बहुत ज़्यादा लेट करते हैं तो यह आदत भी डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ा सकती है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.