विस्तारAdd as a preferredsource on googleआजकल फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद जिस एक्टर का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो हैं दानिश पंडोर। अपनी दमदार एक्टिंग और खामोश लेकिन खतरनाक अंदाज से उन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं कौन हैं दानिश पंडोर और कैसा रहा उनका मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं‘धुरंधर’ से मिली असली पहचानदानिश पंडोर को सबसे ज्यादा पहचान फिल्म ‘धुरंधर’ में उजैर बलोच का किरदार निभाने से मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे गैंगस्टर का रोल किया, जो शांत दिखता है लेकिन बहुत खतरनाक और चालाक है।विज्ञापनविज्ञापनउनका किरदार गैंग के बड़े ऑपरेशन्स संभालता है और अपने बॉस के लिए पूरी तरह वफादार रहता है। उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया और यही फिल्म उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।View this post on InstagramA post shared by Danish Pandor (@danishpandor)मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफरबहुत कम लोग जानते हैं कि दानिश पंडोर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2007 में उन्होंने ग्लैडरैग्स मैनहंट में हिस्सा लिया और टॉप 5 तक पहुंचे।इसके बाद उन्होंने एक्टिंग सीखने के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली और छोटे-छोटे रोल्स से अपने करियर की शुरुआत की।View this post on InstagramA post shared by Danish Pandor (@danishpandor)टीवी और वेब सीरीज में भी किया कामफिल्मों से पहले दानिशटीवी और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘कितनी मोहब्बत है’ से टीवी में कदम रखा और बाद में ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी पॉपुलर वेब सीरीज में भी काम किया। आज भले ही दानिश पंडोर सुर्खियों में हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। शुरुआती दिनों में उन्हें कई रिजेक्शन झेलने पड़े और इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा।View this post on InstagramA post shared by Danish Pandor (@danishpandor)‘नेशनल क्रश’ बन चुके हैं दानिश'धुरंधर' के बाद दानिश पंडोर की पॉपुलैरिटी अचानक काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें लोग 'नेशनल क्रश' तक कहने लगे हैं और उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। ‘धुरंधर’ में उन्होंने रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया, और उनके बीच भी अपनी अलग पहचान बनाई।
दानिश पंडोरः मॉडलिंग से लेकर'धुरंधर'में अभिनय तक की सफलता
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.