Achira News Logo
Achira News

दीपोत्सवः इस वर्ष रोशनी और परंपराओं का छह दिवसीय उत्सव

Dainik Jagran•
दीपोत्सवः इस वर्ष रोशनी और परंपराओं का छह दिवसीय उत्सव
Full News
Share:

जागरण संवाददाता, देहरादून। रोशनी, उल्लास और परंपराओं का पर्व दीपोत्सव इस बार पांच नहीं, छह दिन तक चलेगा। सामान्य तौर पर धनतेरस से भाई दूज तक पांच दिवसीय दीपावली पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार तिथियों के क्रम और हनुमान जन्मोत्सव के अलग दिन पड़ने से उत्सव का सिलसिला छह दिनों तक चलेगा। शुक्रवार को धनतेरस से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद शनिवार को नरक चतुर्दशी और हनुमान जन्मोत्सव, रविवार को दीपावली, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी। धनतेरस पर सुबह 7:57 बजे से खरीदारी का शुभ समय शुरू होगा। शाम 5:27 बजे से रात 8:05 बजे तक पूजन और यम दीपदान का मुहूर्त रहेगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य डा. सुशांत राज के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार शाम 5:56 बजे से शनिवार सुबह 10:46 बजे तक रहेगी। प्रदोषकाल के आधार पर धनतेरस शुक्रवार को ही मनाई जाएगी। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाएगी। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, मकान, कपड़े, धनिया और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस से भाई दूज तक: दीपावली के 5 पर्व संवारेंगे आपके 5 ग्रह, जानिए क्या है खास कनेक्शन दीपावली पर मिठाई के आकार की मोमबत्तियां बनी आकर्षण, 30 रुपये में पानी से जलने वाले दीया भी खूब भा रहा

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.