विस्तारFollow Usदुबग्गा इलाके में किसान नेता के भतीजे को जान से मारने और स्कूल के बाहर से अगवा करने की धमकी दी गई। इससे डरे आठवीं के छात्र ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। मामले की शिकायत पर दुबग्गा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। छदुईय्या खेड़ा निवासी किसान नेता मो. कैफ ने बताया कि 24 जनवरी की रात सीतापुर रोड बाईपास स्थित ग्लोब कैफे पर उनके भाई सूफियान अहमद पर जान से मारने की नीयत से हमला हुआ था। उसे गंभीर चोटें आईं, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई जा चुकी है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंकैफ का आरोप है कि रिहान गाजी साथी कमला गाजी और प्रधान व अन्य के साथ मिलकर उनके नाबालिग भतीजे को अगवा कर बंधक बनाने की धमकियां दे रहे हैं। इसकी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी गई है।विज्ञापनविज्ञापनइसमें आरोपी थाने के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। कैफ का कहना है कि धमकियों से उनका भतीजा डरा हुआ है। वह खाना-पीना तक छोड़ चुका है। परिवार भी दहशत में है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
दुबग्गा पुलिस ने अपहरण की साजिश रचने के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.