हीमपुर दीपा। मंगलवार शाम बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव अकबरपुर तिगरी की ईदगाह के पास लकड़ी से भरे टैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार हारून (28) और उसकी पुत्री मेहरून (4) की मौत हो गई जबकि हारून की मां अनीसा गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक मौके पर जाम लगाया।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंथाना क्षेत्र के गांव पुट्ठा निवासी हारून अपनी मां अनीसा के साथ पुत्री मेहरून को दवाई दिलाने बाइक से चांदपुर गया था। शाम सात बजे बाइक सवार तीनों गांव लौट रहे थे। गांव तिगरी में ईदगाह के पास पहुंचे तो हारून ने आगे चल रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक करने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ओवर लोड के कारण ऊपर उठ गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर का अगला हिस्सा नीचे गिरा तो बाइक चपेट में आ गई।विज्ञापनविज्ञापनहादसे में बाइक सवार हारून और पुत्री मेहरून की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हारून की मां अनीसा गंभीर रुप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। सीओ चांदपुर ने देश दीपक ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
दर्दनाक हमलाः ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में पिता-बेटी की मौत, मां घायल
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.