Achira News Logo
Achira News

दरभंगा में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

ABP News•
दरभंगा में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
Full News
Share:

बिहार के दरभंगा में गुरुवार (05 नवंबर, 2026) को एक एएसआई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सकतपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस गश्ती कर रही थी. इस दौरान पुलिस की टीम पर फायरिंग हो गई. गोली लगने से एएसआई रणधीर कुमार घायल हो गए. गोली बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और आर-पार हो गई. रणधीर कुमार पुलिस टीम के साथ उजान गांव के पास गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान एक बगीचे के पास से अचानक गोली चली, जो उनके बाएं पैर में जा लगी. तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी समेत पुलिस के कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोली किसने चलाई और इसके पीछे क्या वजह थी. घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पुलिस की टीम पर किसने गोली चलाई? जानबूझकर निशाना बनाया गया या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारड्डी ने बताया कि हमले में एएसआई रणधीर कुमार के बाएं पैर में गोली लगी है. रणधीर कुमार पटना जिले के नौबतपुर के रहने वाले हैं. उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है, एसएसपी ने बताया कि पुलिस अधिकारी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि तभी उन पर गोलीबारी की गई. रणधीर कुमार मोबाइल पर बात कर रहे थे कि तभी बगीचे में छिपे एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हमले के पीछे की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.