आजकल देश दुनिया में हार्ट के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हार्ट से जुड़ी बीमारियों के पीछे की वजह शरीर में बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल है। हालांकि, कई लोग बेहतर हार्ट हेल्थ के लिए अपनी डाइट और जीवनशैली में बदलाव भी किए हैं। बावजूद इसके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने का नाम नहीं लेता है। ऐसे में जानी-मानी चिकित्सक और बता रही हैं कि आखिर हेल्दी खाने के बाद भी बैड कोलेस्ट्रॉल क्यों कंट्रोल नहीं हो रहा है? फाइबर से भरपूर ओट्स एक हेल्दी सुपरफूड है। लेकिन, ओट्स खरीदते समय अक्सर लोग इंस्टेंट या मसाला ओट्स खरीदकर लाते हैं। ओट्स में बीटा ग्लूटेन फाइबर होता है लेकिन इंस्टेंट या मसाला ओट्स में ये फाइबर नहीं होते हैं क्योंकि इसमें बहुत ज़्यादा शुगर और साल्ट का इस्तेमाल होता है जो हार्थ हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए हमेशा प्लेन ओट्स खरीदें। प्लेन ओट्स में भी मीठा बिल्कुल भी न डालें। ओट्स को ओवरनाइट सोक करने की बजाय उसे सुबह पकाकर खाएं। : अलसी के बीज में ALA, ओमेगा थ्री फैटी एसिड होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है लेकिन अगर आप इसे कच्चा सेवन करते हैं तो यह पेट में पचता नहीं है जिससे शरीर में ALA नहीं बनता है तो बैड कोलेस्ट्रॉल कैसे कंट्रोल होगा। इसे आप रात में पानी में भिगोकर सुबह सेवन करें, इसका पाउडर बनाकर तुरंत सेवन करें, हफ्ते तक स्टोर न करें। चिया सीड्स कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद सोल्यूबर फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर हार्ट की हेल्थ को बेहतर करता है। चिया सीड्स का पाउडर बनाकर सूखा सेवन करने से कोई फायदा नहीं होगा। कई लोग चीनी वाले स्मूदी, पुडिंग, फालूदा या ड्रिंक में चिया सीड्स का इस्तेमाल करते है। इससे कोई फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि अगर किसी भी चीज में चीनी डालकर आप चिया सीड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो शुगर बढ़ेगा जो ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ने के लिए ज़िम्मदार है। : लहसुन बीपी और बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में कारगर है। लेकिन अगर आप सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते हैं तो कोई फायदा नहीं मिलेगा। दरअसल, लहुसन को हमेशा हाई फ्लेम पर पकाया जाता है जिस वजह से इसके फायदे नहीं मिल पाते हैं। इसको छीलकर उसे क्रश करने के बाद जब खाना 80 प्रतिशत तक बन जाए तभी उसे सब्जी या दाल में डालें तभी यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में कारगर है।
दिल के रोगियों में वृद्धिः क्यों तुरंत ओट्स आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.