भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को सोमवार को आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन की टीम में शामिल किया गया. वहीं, जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वाधवान को 15 सदस्यीय टीम की कमान सौंपी गई है. भारतीय टीम के लिए सीमित ओवरों के विशेषज्ञ माने जाने वाले अर्शदीप को 2025 के इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम में जगह मिली थी, लेकिन चोट और टीम संयोजन के कारण वह अब तक टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण नहीं कर सके हैं. हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज , जिन्हें हाल ही में टेस्ट टीम से बाहर किया गया था, उन्हें भी 23 अगस्त से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन की टीम में शामिल किया गया है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर को ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने वाले खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने भरपूर इनाम दिया है. कप्तान कन्हैया वाधवान के अलावा सलामी बल्लेबाज कमरान इकबाल, ऑलराउंडर अब्दुल समद, बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक, तेज गेंदबाज सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह को भी टीम में जगह मिली है. दिल्ली के आयुष बदोनी को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, 41 साल के अनुभवी बल्लेबाज और जम्मू-कश्मीर के पूर्व कप्तान पारस डोगरा को टीम में शामिल नहीं किया गया. चयनकर्ताओं का मानना है कि दलीप ट्रॉफी युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दावेदारी मजबूत करने का मंच है. जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह भारतीय टीम के साथ राष्ट्रीय दायित्व निभा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के बाद दिल्ली के सबसे अधिक चार खिलाड़ियों को नॉर्थ जोन टीम में जगह मिली है. इनमें सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान, पूर्व कप्तान यश ढुल, मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष दोसेजा और उपकप्तान आयुष बदोनी शामिल हैं. स्पिन और ऑलराउंड विकल्प के तौर पर निशांत सिंधु, आबिद मुश्ताक और अर्जुन शर्मा टीम का हिस्सा हैं. कन्हैया वाधवान (कप्तान), आयुष बदोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह , सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह और निखिल कश्यप.
दलीप ट्रॉफी के लिए अर्शदीप सिंह को उत्तर क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.