Achira News Logo
Achira News

दिल्ली-एन. सी. आर. क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Dainik Jagran
दिल्ली-एन. सी. आर. क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Full News
Share:

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अलर्ट के अनुसार दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में अगले तीन घंटे के दौरान भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और मौसम संबंधी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। एनडीएमए के अलर्ट के मुताबिक IMD नई दिल्ली ने सेंट्रल, ईस्ट, न्यू दिल्ली, नॉर्थ, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट, शाहदरा, साउथ, साउथ ईस्ट, साउथ वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के लिए Heavy Rain Alert जारी किया है। यह अलर्ट शाम 5:56 बजे से रात 8:56 बजे तक प्रभावी रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, गाजियाबाद, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के कुछ क्षेत्रों के लिए Moderate Rain Alert जारी किया गया है। अलर्ट के अनुसार इन जिलों में भी अगले तीन घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। यह चेतावनी शाम 5:02 बजे से रात 8:02 बजे तक प्रभावी रहेगी। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भारी जलभराव, तेज बारिश में यातायात प्रभावित; सिस्टम पर उठा सवाल

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.