दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा गया। कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे। इस खराब मौसम का असर उड़ानों पर भी देखा गया। जानकारी के मुताबिक , मंगलवार शाम को खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर पांच उड़ानों का डायवर्ट किया गया। अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली पांच उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया। आईजीआई एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और यहां हर रोज 1,300 से अधिक फ्लाइट ऑपरेट होती हैं। वहीं एयरपोर्ट की तरफ से यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें बताया गया था खराब मौसम के चलते कई फ्लाइट लेट हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को संबंधित एयरलाइन से लेटेस्ट स्टेटस लेने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार रात को भी कई इलाकों में आधी तूफान औऱ बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे पहले सोमवार देर रात भी गरज के साथ बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया थी और अगले कुछ घंटों में दिल्ली में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीरी गेट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी और लाजपत नगर सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिसमें हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भाषा से इनपुट
दिल्ली एन. सी. आर. में आंधी-तूफान की वजह से उड़ानों में देरी
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.