Achira News Logo
Achira News

दिल्ली-एन. सी. आर. में कड़ाके की ठंड, वायु गुणवत्ता खराब

ABP News•
दिल्ली-एन. सी. आर. में कड़ाके की ठंड, वायु गुणवत्ता खराब
Full News
Share:

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है, जिससे विजिबिलिटी में थोड़ी कमी आई है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का स्तर बढ़ने वाला है. वहीं, पिछले कुछ दिनों से लगातार कुल वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI), बुधवार (4 नवंबर) को 377 रहा, जोकि बहुत खराब श्रेणी में आता है. कई इलाकों में तो ये 400 के पार बना हुआ है. बुधवार (4 नवंबर) को शहर का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 0.7 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि 0.8 डिग्री अधिक है. शहर में नमी का स्तर 61 से 98 प्रतिशत के बीच रहा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज गुरुवार (5 नवंबर) को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने वाला है. सुबह से ही हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है, लेकिन दोपहर में धूप रहेगी. विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच रहेगा. दिन दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगी. विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. CPCB के रियल टाइम डेटा के अनुसार, आज सुबह 6 बजे दिल्ली में सबसे अधिक AQI जहांगीरपुरी का है, जोकि 459 है. इसके बाद पंजाबी बाग का 448 IIT दिल्ली का AQI 450, DTU में AQI 437, विवेक विहार में AQI 436, अलीपुर में AQI 433, मुंडका 423, आईटीओ में AQI 414, बवाना में AQI 413, और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का AQI 393 है. 400 ऊपर का AQI गंभीर श्रेणी में आता है. वायु प्रदूषण का ये खराब स्तर स्वस्थ लोगों को भी बिमार कर सकता है, जबकि पहले से बीमार लोगों की परेशानियां बढ़ाने वाला है. ऐसे में लोगों के लिए खुद का बचाव बहुत जरूरी है, बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और मास्क जरूर पहनें. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है. इस दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27-30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी गति 10-20 किमी प्रति घंटा तक रही. महिमा पांडेय एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. महिमा ने साल 2017 से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की. ABP से जुड़ने से पहले महिमा राजस्थान पत्रिका, Myth Media, TFI और न्यूजबाइट जैसे मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय कवरेज, राष्ट्रीय खबरें, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, क्राइम, अर्थव्यवस्था, खेल, हेल्थ खबरों को कवर करने का अनुभव है. पत्रकारिता के करियर के दौरान महिमा ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं को कवर किया है जिनमें, कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 ('ऑपरेशन लोटस'), लोकसभा चुनाव 2019, बालाकोट एयर स्ट्राइक 2019, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021, केरल विधानसभा चुनाव 2021, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021, लोकसभा चुनाव 2024, एंटीलिया केस, किसान आंदोलन 2024, रूस यूक्रेन युद्ध 2022, इजरायल हमास युद्ध 2023, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024, पाकिस्तान आम चुनाव 2024, ब्राजील और इजरायल का राजनयिक विवाद 2024, मालदीव भारत विवाद 2024 शामिल हैं. खबरों के अलावा महिमा की खेलों में भी विशेष रूचि रही है. वो एथलेटिक्स में सक्रिय रूप से हिस्सा ले चुकी हैं. इसके अलावा इंटर कॉलेज, इंटर स्टेट हॉकी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है. महिमा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीएस्सी (ऑनर्स) बॉटनी में स्नातक किया है. इसके बाद मास कम्युनिकेशन में एमए की पढ़ाई पूरी की.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.