IMD Update:दिल्ली-NCR के लोगों की सुबह आज घने कोहरे के साथ हुई। सफेद चादर में लिपटी दिल्ली में घने कोहरे ने न सिर्फ गाड़ियों की रफ्तार रोकी, बल्कि रेल और हवाई यात्रा को भी प्रभावित किया। वहीं मौसम विभाग की माने तो आज कोहरे के बीच हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। IMD के मुताबिक, पंजाब, दक्षिण उत्तराखंड, उत्तर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर बिहार, उत्तर छत्तीसगढ़, उत्तर झारखंड में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के साथ दिल्ली-NCR के लोग एक बार फिर ठंड की गिरफ्त में हैं। आज दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ऐसे में दिन ठंड बनी रहने की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि निचले क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। इससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। IMD के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर जिलों में आज मौसम सूखा रह सकता है। लेकिन मैदानी इलाकों में अच्छी धूप भी निकलेगी। देहरादून और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह से आसमान साफ रहा। दिनभर तेज धूप निकलने से तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। उत्तरकाशी और ऊधम सिंह नगर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जैसी ऊंची जगहों पर हल्का हिमपात हुआ। इससे पहाड़ों में ठंड और बढ़ गई है। ऐसे में इन इलाकों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार आज सुबह हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के मैदानी इलाकों में घना कोहरा देखा गया। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें। पहाड़ों पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। IMD के मुताबिक अगले 12 घंटे में 8 राज्यों में बारिश एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। इस बारिश के चलते ठंड फिर से बढ़ जाएगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मुसीबत बढ़ने वाली है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मौसम का ताजा हाल जरूर पढ़ लें।
दिल्ली-एन. सी. आर. में घना कोहरा और ठंड का कहर
Republic Bharat•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Republic Bharat
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.