Achira News Logo
Achira News

दिल्ली-एन. सी. आर. में मानसून की बारिश से अफरा-तफरी, बरगद का पेड़ गिरा

Aaj Tak
दिल्ली-एन. सी. आर. में मानसून की बारिश से अफरा-तफरी, बरगद का पेड़ गिरा
Full News
Share:

राजधानी दिल्ली समेत देशभर मे मॉनसून जमकर बरस रहा है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह की शुरुआत सावन की बौछार से हुई और तकरीबन 10 बजे तक कई इलाकों में बारिश की झड़ी लगी रही. आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई. ऑफिस आवर्स के दौरान बारिश तेज हो गई. कई इलाकों और सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक की रफ्तार थम गई. जाम के कारण दफ्तर जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं प्रीत विहार (दिल्ली) में एक विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया. बारिश के कारण गिरे इस पेड़ के नीचे तीन कारें दब गई हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है. बरगद गिरने से किसी तरह की जान की हानि की खबर सामने नहीं आई है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक जारी रहने का पूर्वानुमान है. इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जबकि गुरुवार सुबह से भी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 5 से 8 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहेंगी. हालांकि, आईएमडी ने दिल्ली के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.