Achira News Logo
Achira News

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक एसटीईएम नवाचार प्रयोगशाला का उद्घाटन किया

DNA Hindi
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक एसटीईएम नवाचार प्रयोगशाला का उद्घाटन किया
Full News
Share:

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लगातार आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं. 6 अगस्त 2026 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा के सर्वोदय विद्यालय नई STEM इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया. इस अत्याधुनिक लैब के माध्यम से छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा, रचनात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली का हर विद्यार्थी बड़े सपने देखे और उन्हें साकार करने के लिए आधुनिक अवसर हासिल करे, यही दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता है. उन्होंने कहा- 'सरकारी विद्यालयों में विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, ताकि प्रत्येक छात्र भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार हो सके.' दिल्ली का हर विद्यार्थी बड़े सपने देखे और उन्हें साकार करने के लिए आधुनिक अवसर पाए, यही हमारी प्रतिबद्धता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत के विज़न के अनुरूप, दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है।… pic.twitter.com/nlE02blWF0 वहीं, Da One Group के चेयरमैन और शिखर धवन फाउंडेशन के फाउंडर शिखर धवन ने कहा- 'कल के चैंपियन आज की कक्षाओं में आकार लेते हैं. शिखर धवन फाउंडेशन में हम हमेशा से यह मानते आए हैं कि समाज को कुछ वापस देने की शुरुआत हमारे बच्चों और उनके फ्यूचर में निवेश करने से होती है.' पीतमपुरा के सर्वोदय विद्यालय में इस अत्याधुनिक STEM इनोवेशन लैब की स्थापना भारत के जाने-माने क्रिकेटर और Da One Group के चेयरमैन की पहल, शिखर धवन फाउंडेशन की संचालिका सोफी धवन और HMD ग्लोबल के CEO और साउथ एशिया हेड रवि कुंवर और HMD ग्लोबल के सहयोग से स्थापित की गई है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: DNA Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.