Achira News Logo
Achira News

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सर्वोदय विद्यालय में अत्याधुनिक एसटीईएम नवाचार प्रयोगशाला का उद्घाटन किया

ABP News
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सर्वोदय विद्यालय में अत्याधुनिक एसटीईएम नवाचार प्रयोगशाला का उद्घाटन किया
Full News
Share:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्वोदय विद्यालय, पीतमपुरा में नई स्टेम इनोवेशन लैब (STEM Innovation Lab) का उद्घाटन किया. इस अत्याधुनिक लैब के माध्यम से छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा, रचनात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ''दिल्ली का हर स्टूडेंट बड़े सपने देखे और उन्हें साकार करने के लिए आधुनिक अवसर प्राप्त करे, यही दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता है.'' उन्होंने ये भी कहा कि सरकारी स्कूलों में विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, ताकि हर छात्र भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार हो सके. दिल्ली का हर विद्यार्थी बड़े सपने देखे और उन्हें साकार करने के लिए आधुनिक अवसर पाए, यही हमारी प्रतिबद्धता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत के विज़न के अनुरूप, दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है।… pic.twitter.com/nlE02blWF0 सर्वोदय विद्यालय, पीतमपुरा में स्थापित यह अत्याधुनिक STEM Innovation Lab भारत के प्रख्यात क्रिकेटर और Da One Group के चेयरमैन शिखर धवन की पहल बनाई गई. यह शिखर धवन फाउंडेशन की संचालिका सोफी धवन और HMD Global के CEO एवं South Asia Head रवि कुंवर और HMD Global के सहयोग से स्थापित की गई है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.