Achira News Logo
Achira News

दिल्ली का मौसम अपडेटः बारिश से राहत, गर्मी का अलर्ट जारी

Punjab Kesari
दिल्ली का मौसम अपडेटः बारिश से राहत, गर्मी का अलर्ट जारी
Full News
Share:

Delhi Weather Update:दिल्लीवासियों को आज बारिश से हल्की राहत मिलेगी। इसी बीच IMD ने भीषण गर्मी और लू का अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार बारिश और गरज-चमक के बीच उमस का स्तर बढ़ने से लोगों को 'चिपचिपी' गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादलआज यानि की 5 मई को दिल्ली में बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां पर अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 22°C के आसपास रहेगा। हवा में 90% तक Humidity होने के कारण असली तापमान से कहीं ज्यादा गर्मी महसूस होगी। शाम को बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन यह केवल अस्थायी होगी।और ये भी पढ़ेDelhi Weather Update : बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने 'येलो अलर्ट' किया जारीDelhi Weather: दिल्ली में बदला मौसम, अगले 2 दिन फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में होगी गिरावटWeather Update: 22 अप्रैल को कहीं बारिश का कहर, तो कहीं 44 डिग्री के पार होगा तापमान, IMD ने अगले...6 मई से शुरू होगा गर्मी का 'तांडव'IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 6 मई से आसमान साफ होते ही धूप के तेवर तीखे हो जाएंगे। 6 मई को 36°C, 7 मई को 37°C और 8 से10 मई के बीच पारा 38°C से 39°C तक पहुंचने का अनुमान है। लगातार बढ़ते हुए इस तापमान के बीच दिल्ली जल्द ही लू की चपेट आने वाली है, जिससे आने वाले दिनों लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा।हीटवेव से बचाव के लिए जरूरी सलाहमौसम में इस अचानक बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की अपील की है:खुद को हाइड्रेटेड रहें। प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से गुरेज करें। इस चिलचिलाती धूप के बीच बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें।इसके अलावा सिरदर्द, चक्कर आना या अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।बाहर निकलते समय सूती और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और सिर को ढक कर रखें।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Punjab Kesari

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

दिल्ली का मौसम अपडेटः बारिश से राहत, गर्मी का अलर्ट जारी | Achira News