राजधानी दिल्ली में आज 5 मई का मौसम थोड़ा राहत देने वाला तो है, लेकिन इसके साथ उमस और आने वाली तेज गर्मी की चिंता भी साफ दिखाई दे रही है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहेगा. कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. आज सुबह और दोपहर के समय लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हवा में नमी काफी ज्यादा है, जिससे शरीर को असली तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस होगी. हालांकि, शाम के समय बारिश और तेज हवाओं की वजह से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं होगी. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम 22°C रहने का अनुमान है. तापमान भले ही सामान्य से थोड़ा कम लग रहा हो, लेकिन लगभग 90% तक पहुंचने वाली नमी लोगों को परेशान कर सकती है. यानी मौसम दिखेगा ठंडा, लेकिन महसूस होगा भारी और उमस भरा. आज कुछ इलाकों में तेज हवा और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है. इससे तापमान में हल्की गिरावट बनी रह सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिन तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे तेज गर्मी फिलहाल पूरी तरह से वापसी नहीं कर पाएगी. हालांकि मौसम का यह बदला हुआ मिजाज ज्यादा दिन नहीं रहने वाला. 6 मई से तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा. 6 मई को तापमान 36°C, 7 मई को 37°C और 8 से 10 मई के बीच 38-39°C तक पहुंच सकता है. यानी साफ है कि दिल्ली धीरे-धीरे हीटवेव की तरफ बढ़ रही है. इस समय दिल्ली के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. इसी वजह से बीच-बीच में बारिश, तेज हवाएं और धूल भरी आंधी जैसी गतिविधियां हो रही हैं. रविवार रात भी कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं. अगर पिछले दो महीनों की बात करें तो इस बार पश्चिमी विक्षोभ ने दिल्ली को काफी राहत दी है. मार्च और अप्रैल में 12 से ज्यादा बार ऐसे सिस्टम सक्रिय हुए, जिससे तापमान काबू में रहा. बारिश, आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने गर्मी को बढ़ने नहीं दिया. मौसम भले ही फिलहाल राहत दे रहा हो, लेकिन उमस और आने वाली गर्मी को देखते हुए सावधानी जरूरी है. आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा, इसलिए अभी से तैयारी करना बेहतर रहेगा.
दिल्ली का मौसमः गर्मी से राहत, लेकिन आर्द्रता चिंता का विषय
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.