नई दिल्ली:दिल्ली में मंगलवार सुबह एक बार फिर कोहरा छाया रहा। देर तक बादल छाए रहे। 11 बजे के बाद कोहरा छंटने लगा और धूप निकली। धूप के साथ ठंडी हवाएं भी चलीं। आज सुबह कोहरे को लेकर येलो अलर्ट है। अगले छह से सात दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। इस बीच 6 और 7 फरवरी को ठंडी तेज हवाएं चलेंगी। बादल भी छाए रह सकते हैं।मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 49 से 100 प्रतिशत रहा। पालम में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर मध्यम कोहरा रहेगा।आगे कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?कुछ जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा भी रह सकता है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। 5 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्रीतक रह सकता है।दिल्ली का प्रदूषण कब होगा नॉर्मल?दिल्ली का एक्यूआई मंगलवार को खराब स्तर पर रहा। बुधवार को भी यह खराब स्तर पर रहेगा। इसके बाद गुरुवार से यह कम होकर सामान्य स्तर पर आ सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के एयर बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 272 रहा। मुख्य प्रदूषण पीएम 2.5 रहा।
दिल्ली का मौसम पूर्वानुमानः सुबह कोहरा, दोपहर में धूप और आगे चल रही ठंडी हवाएं
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.