WPL 2026 DC vs GG Elimnator Match Score:वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का एलिमिनेटर मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने गुजरात को 7 विकेट से हारकर फाइनल में जगह पक्की की। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गुजरात की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली के सामने 169 रन का टारगेट रखा है। दिल्ली ने इस टारगेट को 15.4 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। दिल्ली की टीम लगातार चौथे सीजन में फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। 9 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद 38 के स्कोर पर टीम को डबल झटका लगा, जब छठे ओवर में दो गेंदों पर दो विकेट गिरे। एक तरफ जहां गुजरात की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ बेथ मूनी ने मोर्चा संभाले हुआ था। वह ओपनिंग करने के लिए आई थी और अंत तक नाबाद रही। उन्होंने 51 बॉल पर नाबाद 62 रन की पारी खेली। उनके अलावा जॉर्जिया वेयरहम ने 25 बॉल पर 35 रन बनाए। वहीं अनुष्का शर्मा ने 16 और काशवी गौतम ने 18 रनों का योगदान दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली को इस मैच में शानदार शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए लिजेल ली और शैफाली वर्मा के बीच 89 रन की साझेदारी हुई। लिजेल ली 24 बॉल पर 41 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद 92 रन के स्कोर पर दूसरा झटका शैफाली के रूप में लगा। उन्होंने 21 गेंद पर 31 रन की पारी खेली। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने 23 बॉल पर 41 रन की तेज पारी खेली। लौरा वुल्वार्ट 32 रन बनाकर नाबाद लौटी। गुजरात की तरफ से जॉर्जिया वेयरहम ने 2 विकेट लिए। एलिमिनेटर मैच के लिए दिल्ली और गुजरात का स्क्वॉड दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, एडडला स्रुजना, प्रगति सिंह, लुसी हैमिल्टन, तानिया भाटिया, अलाना किंग गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी, तितास साधु, जिंतिमनी कलिता, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, डैनी व्याट-हॉज WPL के इस सीजन में दिल्ली का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जहां उन्होंने कुछ मैचों में अपना दबदबा दिखाया, वहीं कुछ मैचों में उनकी टीम को एकतरफा हार का भी सामना करना पड़ा है। टीम ने अब तक चार मैच जीते हैं और उसे इतने ही मैचों में में हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन दिल्ली के बल्लेबाजी में लौरा वोल्वार्ट ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक 241 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में उनके लिए नंदिनी शर्मा और श्री चरनी ने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए हैं। गुजरात जायंट्स की बात करें तो लीग स्टेज में उन्होंने दो बार दिल्ली कैपिटल्स को मात दी है। ऐसे में इस मैच से पहले टीम के प्लेयर्स का कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा हाई होगा। इन दोनों मैचों में न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने निर्णायक भूमिका निभाई थी। डिवाइन इस टूर्नामेंट की सबसे शानदार खिलाड़ी रही हैं। वह आठ मैचों में 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने बल्ले से भी कमाल करते हुए 237 रन भी बनाए हैं। गुजरात की टीम आठ मैचों में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही। एलिमिनेटर का विजेता पांच फरवरी को होने वाले फाइनल में पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगा। WPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का प्रदर्शन अव्वल दर्जे का रहा है। ग्रुप स्टेज में टीम ने 8 में से 6 मैच जीतकर सीधे फाइनल में एंट्री मारी। RCB के लिए इस सीजन बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक सभी टीमों ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। RCB एक बार WPL का खिताब जीत चुकी है, ऐसे में उनकी नजरें अब दूसरी बार खिताब जीतने पर होगी। Latest Cricket News
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर डब्ल्यू. पी. एल. 2026 के फाइनल में प्रवेश किया
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.