दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल के मालिक शिकायतकर्ता शकील सैफी को तीन नवंबर को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से सोशल मीडिया के जरिए रंगदारी की मांग की गई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान अनिल पंडित के रूप में बताई और दावा किया कि उसने अस्पताल मालिक की रेकी की है। पुलिस के अनुसार, उसने रकम का इंतजाम करने के लिए 24 घंटे का समय दिया और मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़ा हुआ बताया।विज्ञापनसैफी ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें एक दिन पहले यानी दो नवंबर को उसी नंबर से धमकी भरा वॉयस मैसेज मिला था। निहाल विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस फोन करने वाले की पहचान, कथित गिरोह से उसके संबंध और रंगदारी मांगने के पीछे के मकसद सहित विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा को भी लगाया गया है।
दिल्ली पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़ी जबरन वसूली की मांग की जांच कर रही है
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.